रविवार को श्रीलंका लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला जा रहा है।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर के होलकर स्टेडियम में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के तहत रविवार को श्रीलंका लीजेंड्स और साउथ अफ्रीका लीजेंड्स के बीच क्रिकेट मैच का मुकाबला खेला गया। दोपहर 3.30 बजे शुरू हुआ। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 165 रन बनाए हैं। जवाब में उतरी साउथ अफ्रीका ने तेज शुरुआत की है, पर लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। द. अफ्रीका छह विकेट पर 154 रन ही बना सकी। इधर शाम 7.30 बजे ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के बीच मुकाबला होगा।
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 165 रन बनाए हैं। जीवन मेंडिस ने नाबाद 43, पहले उपुल थरंगा ने 30 रन, दिलशान मुनावीरा ने 26 रन, गुणरत्ने 25 रन, चमारा सिल्वा ने 18, उडाना छह रन व तिलकत्ने दिलशान ने एक रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के क्रुगर ने दो, वेरान फिलेंडर, जेहान बोथा ने एक एक विकेट लिए। दो खिलाड़ी रन आउट हुए हैं। साउथ अफ्रीका की तरफ से वान विक ने 76 रनों की शानदार पारी खेली, उन्हें कुलसेकरा ने आउट किया। पीटरसन 22 रन को मेंडिस ने आउट किया, वहीं एड्रयू पुटिक को तिलकरत्ने दिलशान नेे बोल्ड किया। रुडोल्फ रनआउट हुए और जाेंटी रोडस को उडाना ने बोल्ड किया। फिलेंडर ने 13 रनों का सहयोग दिया।
इंदौर में हो रहे दोनों मैचों के लिए लोगों में काफी उत्साह है और दूर-दूर से क्रिकेटप्रेमी होलकर स्टेडियम मैच देखने पहुंचे हैं। दोपहर 1.30 बजे से ही लोग स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए हैं। इस बार भी सुरक्षा को लेकर काफी कसावट है। दोपहर 3 बजे स्टेडियम के बाहर काफी भीड़ हो गई और लोगों को क्रमबद्ध प्रवेश दिया जा रहा है। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022 का दूसरा मैच में शाम 7.30 बजे आस्ट्रेलिया लीजेंड्स का सामना बांग्लादेश लीजेंड्स से होगा।