फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SpiderMan: मूवी देखने पहुंचे कलेक्टर, पांच सौ बच्चों के लिए तुरंत बुलाई आइस्क्रीम, जमकर लगाए देशभक्ति के नारे

Fri, 16 Jun 2023 08:27 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पाथ फाउंडेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में इंदौर कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्रों और सामाजिक संस्थाओं के बच्चों के साथ की खूब मस्ती
 
विज्ञापन
बच्चों के साथ मस्ती करते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी ने इंदौर की बस्तियों के बच्चों के साथ खूब मस्ती की। उन्होंने बच्चों के साथ स्पाइडरमैन मूवी देखी, उन्हें आइस्क्रीम खिलाई और देशभक्ति की खूब सारी बातें भी बताई। इस दौरान बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। 
विज्ञापन


पाथ फाउंडेशन के द्वारा 13 से 15 जून तक इंदौर के सपना संगीता सिनेमा हाल में जरूरतमंद बच्चों को स्पाइडरमैन मूवी दिखाई जा रही थी। बुधवार को इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी भी बच्चों के बीच पहुंचे। जब उन्हें पता चला कि बच्चों के लिए पापकार्न, चिप्स तो आए हैं आइस्क्रीम नहीं आई है तो उन्होंने खुद तुरंत फोन किया और सभी 500 बच्चों के लिए आइस्क्रीम बुलवाई। उन्होंने बच्चों को बताया कि मुझे खुद आइस्क्रीम बहुत पसंद है इसलिए मैं बच्चों को देखकर सबसे पहले यही पूछता हूं कि इनके लिए आइस्क्रीम आई है कि नहीं। 

छोटी छोटी खुशियां ही बड़ा रूप लेती हैं
कलेक्टर ने बच्चों से बात करते हुए कहा कि छोटी छोटी खुशियां ही बड़ा रूप लेती हैं। जिस तरह से आज इन संस्थाओं ने आपको यह खुशियां दी हैं आप भी एक दिन अच्छे नागरिक बनकर देश को इस तरह खुशियां लौटाना। उन्होंने कहा कि हर बच्चा देश का भविष्य है और हमें हर बच्चे को संजोकर रखना है। इस मौके पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और कई संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें