फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदौर: सदर बाजार में 72 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या, संपत्ति से बेदखल करने से नाराज बेटे पर शक, तलाश जारी

Fri, 02 Oct 2026 03:30 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

बुजुर्ग की हत्या के मामले में पुलिस की जांच प्रॉपर्टी विवाद पर केंद्रित हो गई है। पुलिस जांच में पिता-पुत्र के पुराने विवाद की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने बेटे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर बाजार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 सदर बाजार थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर 72 वर्षीय बुजुर्ग बिलावल खान की उनके ही बेटे ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बुधवार को बुजुर्ग का शव उनके घर में मिला था। शुरुआती जांच में पिता-पुत्र के बीच लंबे समय से चल रहे संपत्ति विवाद की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को संदेह के दायरे में लेकर पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल लिया। उसके बारे में बहनों ने पुलिस को जानकारी दी थी। 
विज्ञापन


संपत्ति को लेकर पिता-पुत्र के बीच पहले भी कई बार विवाद हुआ था। बेटे द्वारा पिता के साथ मारपीट किए जाने की बात भी जांच के दौरान सामने आई है। बुधवार को घर में शव मिलने की सूचना पर सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही परिवार के सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान बुजुर्ग की दो बेटियों ने अपने भाई हिदायतुल्ला के कृत्यों के बारे में जानकारी दी। बेटियों ने बताया कि आरोपी ने ही उनके पिता की हत्या की। 

ये भी पढ़ें: इंदौर: इंदौर की छावनी सड़क में बाधक बने होटल और दुकानों पर फिर चले बुलड़ोजर
विज्ञापन
विज्ञापन


संपत्ति से बेदखल करने का नोटिस दिया था
बिलावल खान सदर बाजार इलाके में दो कमरों के मकान में रहते थे। उनका इकलौता बेटा हिदायत-उल्ला खान भी इसी मकान के एक कमरे में रहता था। वह कोई काम-धंधा नहीं करता था। इसे लेकर पिता और बेटे के बीच अक्सर विवाद पुलिस के अनुसार पिता बिलावल खान ने बेटे को संपत्ति से बेदखल करने के लिए कोर्ट के जरिए नोटिस भिजवाया था। उससे वह नाराज हो गया और उसने वारदात को अंजाम दे डाला। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें