फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: शादी डॉट कॉम से हुआ प्यार, नर्स का रेप करके भागा प्रेमी

Mon, 09 Sep 2024 07:06 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

शादी से बात शुरू की और होटल में मिलने बुलाया, बड़ौदा से मिलने आया और देर रात होटल में जबरदस्ती करके भाग गया। 
 
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक निजी अस्पताल में काम करने वाली नर्स के साथ बड़ौदा के एक युवक ने बलात्कार किया है। पीड़िता ने लसूड़िया पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


माता पिता से भी नहीं मिलवाया
पीड़िता के अनुसार, आरोपी युवक भरत चेनानी बड़ौदा से इंदौर आया था और एक होटल में रुका था। उसने पीड़िता को रात 11 बजे मिलने के लिए बुलाया और उसे गुलदस्ता दिया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ डिनर किया और फिर उसे जबरदस्ती अपने साथ होटल में रोक लिया और बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि उनकी दोस्ती शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी और वे लगभग एक साल से फोन पर बात कर रहे थे। जब आरोपी इंदौर आया, तो पीड़िता ने कई बार उससे अपने माता-पिता से मिलने की बात कही, लेकिन वह हर बार टालता रहा।

फोन नहीं उठा रहा आरोपी
पीड़िता ने आगे बताया कि जब वह इंदौर से चला गया, तो उसने कई बार फोन किया, लेकिन आरोपी ने कॉल रिसीव नहीं किया और न ही मैसेज का जवाब दिया। इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। यह घटना एक बार फिर से महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे को उठाती है और समाज में बढ़ते अपराधों की ओर ध्यान दिलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें