फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

indore News: इंदौर के आईटी पार्क चौराहे पर सड़क हादसा, एक महिला की मौत

Thu, 20 Apr 2023 11:03 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

आईटी पार्क चौराहे पर गुरुवार सुबह एक महिला बायपास की तरफ जा रही थी। वह दोपहिया वाहन पर सवार थी। इस बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।  एम्बुलैंस महिला को एमवाय अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। हादसा आईटी पार्क चौराहे पर हुआ है। इस सड़क पर फोरलेन निर्माण हो रहा है। दो माह पहले भी सड़क हादसे में एक युवक इस मार्ग पर अपनी जान गंवा चुका है।

विज्ञापन


आईटी पार्क चौराहे पर गुरुवार सुबह एक महिला बायपास की तरफ जा रही थी। वह दोपहिया वाहन पर सवार थी। इस बीच उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। महिला को घायल अवस्था में देख लोगों ने १०८ एम्बुलैंस को सूचनी दी। एम्बुलैंस महिला को एमवाय अस्पताल ले गई, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भंवरकुआं थाने के पुलिस जवान भी पहुंचे, लेकिन टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। प्रकरण दर्ज करने के बाद पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगा रही है।

लगातार हो रहे है हादसे
इंदौर-खंडवा रोड पर लगातार हादसे हो रहे है। इस मार्ग पर विश्व विद्यालय कैम्पस भी है और सुबह बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस मार्ग से गुजरते है। इस मार्ग से भारी वाहन भी गुजरते है। डेढ़ माह पहले इंजीनियरिंग कर रहे एक छात्र की इस मार्ग सड़क हादसे में मौत हो चुकी है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें