फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: श्याम बनकर रिजवान ने किया मकान मालिक की पत्नी को ब्लैकमेल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 07:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मामला इंदौर के राऊ क्षेत्र का है। यहां चार माह पहले एक युवक ने मकान किराए पर लिया था। उसने खुद का नाम श्याम सोलंकी बताया था। वह उज्जैन जिले के घट्टिया का रहने वाला है।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी पहचान छुपाकर मकान किराए पर लेने वाले और मकान मालिक की पत्नी को ब्लैकमेल कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद का नाम श्याम बताया था, जबकि उसका वास्तविक नाम रिजवान हैै।

मामला इंदौर के राऊ क्षेत्र का है। यहां चार माह पहले एक युवक ने मकान किराए पर लिया था। उसने खुद का नाम श्याम सोलंकी बताया था। वह उज्जैन जिले के घट्टिया का रहने वाला है। रिजवन ने एक हिन्दू लड़की से विवाह किया और उसके साथ मकान में रह रहा था।

मकान मालिक के सामने एक दिन उसकी पहचान उजागर हो गई तो रिजवान ने कहा कि उसने धर्म परिवर्तन कर लिया है और अब वह हिन्दू बन चुका है। बाद में रिजवान ने मकान मालिक की पत्नी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी और उसे ब्लैकमेल करने लगा।

विज्ञापन


मकान मालिक को जब यह बात पता चली तो उन्होंनेे हिन्दूवादी नेता को यह बात बताई। इसके बादा थाने में मकान मालिक ने प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस ने रिजवान को गिरफ्तार कर लिया हैै। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी ने विवाह कर जिस युवती के साथ मकान में रह रहा था,क्या उससे भी पहचान छुपाकर शादी की थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें