फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के करीब सांवेर में पुरानी रंजिश में चाकू मारकर रिक्शा चालक की हत्या

Wed, 18 Jan 2023 01:44 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के पास सांवेर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए छापे मारे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के पास सांवेर में पुरानी रंजिश के चलते 55 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई। दोनो पक्षों में पुरानी रंजिश बताई जा रही है। सांवेर में रहने वाले गुरुदत्त सावरिया ऑटो रिक्शा चलाते हैं। आरोपियों ने गुरुदत्त को घर बुलाया और चाकू से गोद दिया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन


वारदात सोमवार रात की है। इसके बाद घायल अवस्था में गुरुदत्त को अस्पताल में भर्ती किया गया था। मंगलवार रात उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों में पुरानी रजिंश थी। इस कारण पांच हमलावरों ने 55 साल के गुरुदत्त सावरिया पर चाकू से इतने वार किए कि उसकी मौत हो गई। 

लोडिंग रिक्शा चलाता था गुरुदत्त

गुरुदत्त लोडिंग रिक्शा चलाता था। उसे पेट, सीने में चाकू के गहरे घाव हुए हैं। गंभीर रूप से घायल गुरुदत्त को परिचितों ने अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में छापे भी मारे हैं। दोपहर में परिजन शव को लेकर सांवेर पहुंचे। वहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मिलकर नाराजगी भी जताई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें