फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें और बढ़ीं, इंदौर पुलिस भी दर्ज करेगी एफआईआर, किसने की शिकायत?

Tue, 11 Feb 2025 06:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Ranveer Allahbadia: समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' पर फूहड़ कंटेंट प्रसारित करने का आरोप लगाते हुए इंदौर में एडवोकेट अमन मालवीय ने शिकायत दर्ज कराई है। रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी से मामला भड़का है। उनके खिलाफ इंदौर में केस दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
ranveer allahbadia, apoorva mukhija, samay raina - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इंदौर के एडवोकेट अमन मालवीय ने तुकोगंज थाने में इस शो को बंद करने की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मालवीय का आरोप है कि समय रैना ने खुद को स्वघोषित स्टैंड-अप कॉमेडियन घोषित कर रखा है और उनके द्वारा संचालित इस शो में बेहद अश्लील और फूहड़ संवाद पेश किए जाते हैं। यह शो समाज में नैतिक पतन को बढ़ावा दे रहा है और इसे तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए।  
विज्ञापन



इस तरह के यूट्यूबर समाज में एक बीमारी की तरह फैल रहे
एडवोकेट मालवीय ने शिकायत में यह भी कहा कि इस तरह के यूट्यूबर समाज में एक बीमारी की तरह फैल रहे हैं, जो युवाओं और खासकर बच्चों के दिमाग पर गलत प्रभाव डाल रहे हैं। इस संबंध में मंगलवार को तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए न केवल समय रैना (samay raina), बल्कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर रणवीर अलाहबादिया (Ranveer Allahbadia) और अपूर्वा माखिजा (apoorva mukhija) सहित अन्य लोगों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर, इस कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई है। एडवोकेट की शिकायत पर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की बात कही जा रही है। 
 
देशभर में दर्ज हो रही हैं एफआईआर
गौरतलब है कि इस शो के कंटेंट को लेकर मुंबई के खार थाने में भी पहले से ही मामला दर्ज है। मुंबई में यह शिकायत एडवोकेट आशीष राय ने दर्ज कराई थी, जिसमें पेरेंट्स और महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने के आरोप में समय रैना, रणवीर अलाहबादिया और शो के ऑर्गेनाइजर्स पर एफआईआर हुई थी। इसके अलावा असम में भी मामला दर्ज किया गया है। बढ़ते विवाद के बाद रणवीर अलाहबादिया ने माफी मांग ली है, लेकिन मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। इंदौर में दर्ज शिकायत में यह भी बताया गया कि समय रैना के विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों फॉलोअर्स हैं, जिनमें बड़ी संख्या में बच्चे और किशोर भी शामिल हैं। ऐसे में जब वे इस प्रकार के आपत्तिजनक कंटेंट को देखते हैं, तो उनके मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। यह शो और इसके छोटे-छोटे क्लिप्स वायरल किए जाते हैं, जिससे कई बार बच्चे इसे परिवार के बीच भी देख लेते हैं, जिससे संस्कृति और नैतिकता पर बुरा असर पड़ता है।  
विज्ञापन


खुलेआम गालियां बक रहे कलाकार
शिकायत में यह भी कहा गया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो में गालियों का खुलेआम प्रचार किया जाता है। इसमें माता-पिता, भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्तों को अपमानित करने वाली भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। इस तरह के कंटेंट को "न्यू नॉर्मल" बताकर सही ठहराना बेहद गंभीर और चिंताजनक मुद्दा है। टीआरपी और पैसे कमाने की होड़ में रिश्तों की मर्यादा तार-तार की जा रही है। मालवीय का कहना है कि इस तरह के कंटेंट को बढ़ावा देना समाज में नैतिकता के पतन का संकेत है और इसे तुरंत रोका जाना चाहिए। इसके लिए एफआईआर दर्ज कर इस कार्यक्रम को पूरी तरह प्रतिबंधित करने की मांग की गई है। अब देखना यह होगा कि इस मामले में प्रशासन क्या कदम उठाता है और क्या इस विवादास्पद शो पर कोई कानूनी कार्यवाही होती है या नहीं।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें