फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: गुजरात, राजस्थान बार्डर पर मध्यप्रदेश से प्रयागराज जाने वाले वाहन फिलहाल नहीं रोके जा रहे

Tue, 11 Feb 2025 05:58 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रयागराज की तरफ जाने वाली पांच हजार से ज्यादा गाडि़यां जबलपुर से आगे ट्रैफिक जाम में फंसी रही। जाम खुलवाने के लिए अफसर भी ज्यादा रुचि नहीं ले रहे थे। रीवा प्रशासन ने यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था जगह-जगह करा रखी थी।

 

विज्ञापन
महाकुंभ की ओर जाते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा स्नान के कारण अपार भीड़ पहुंची है। क्राउड मैनजेमेंट के लिए अब प्रयागराज से जुड़ी सीमा पर वाहन रोके जा रहे है। रीवा, सतना, कटनी पर महाजाम लगा हुआ है।

विज्ञापन



स्नान कर लौटने वाले लोगों को भी 20 किलोमीटर का सफर तय करने में पांच से सात घंटे लग रहे है, लेकिन मध्य प्रदेश से जुड़ी गुजरात के आलीराजपुर और राजस्थान की नीमच बार्डर पर फिलहाल महाकुंभ के लिए जाने वाले वाहनों को नहीं रोका जा रहा है,हालांकि दोनो बार्डरों पर प्रयागराज जाने वाले वाहनों की ज्यादा भीड़ भी नहीं है। ज्यादातर यात्री रीवा वाला रुट ही प्रयागराज जाने के लिए अपना रहे है।

 

नीमच- आलीराजपुर के प्रशासन को फिलहाल वाहनों को रोके जाने के कोई निर्देश नहीं मिले है, इसलिए वहां से आने वाले वाहनों को आने-जाने दिया जा रहा है, लेकिन रीवा पर वाहनों को रोजा रहा है, सुबह कुछ वाहन प्रयागराज रुट पर छोड़े गए, लेकिन दोपहर तक फिर वाहनों की कतारें लग गई। रीवा के रायपुर, मनगवां, गगेंव,चाकघाट, सोहगी पहाड़ी पर ट्रैफिक जाम है। जाम के हालतों को देखते हुए कई यात्री प्रयागराज जाने के बजाए मैहर, जबलपुर जैसे दर्शनीय स्थानों पर जा रहे है।

 

पांच हजार से ज्यादा गाडि़यां रीवा में फंसी

प्रयागराज की तरफ जाने वाली पांच हजार से ज्यादा गाडि़यां जबलपुर से आगे ट्रैफिक जाम में फंसी रही। जाम खुलवाने के लिए अफसर भी ज्यादा रुचि नहीं ले रहे थे। रीवा प्रशासन ने यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था जगह-जगह करा रखी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें