राज कुशवाहा, विशाल, आकाश और आनंद कुर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
शव ठिकाने लगाने के बाद अलग-अलग हो गए आरोपी
सोनम अपने से पांच साल छोटे राज को दिल दे बैठी थी और राज ने ही इंदौर के तीन युवकों को हत्या के लिए तैयार किया था, जो सोनम और राजा के पीछे-पीछे शिलांग तक गए थे, लेकिन राज खुद नहीं गया। इधर पुलिस सूत्रों से ये बात भी पता चली है कि सोनम हत्या के बाद नेपाल भागना चाहती थी। राजा का शव ठिकाने लगाने के बाद तीन आरोपी उससे अलग हो गए थे। बताते हैं कि सोनम की दो अन्य युवकों ने सोलह दिन तक उसे छुपाने में, यात्राएं कराने में मदद की।
ये भी पढ़ें- 'घर फोन करना है', सोनम को पुलिस के हवाले करने वाले ढाबा मालिक ने बताई पूरी कहानी
घर से लाए रुपयों की मदद से छिपती रही
सूत्रों ने ये भी बताया कि सोनम अपने साथ 9 लाख रुपये नकद और शादी में मिले गहने भी अपने साथ ले गई थी, ताकि उसका उपयोग वह इतने दिन इधर-उधर रुकने और यात्रा में कर सके। हत्या ने बाद सोनम वाराणसी से गोरखपुर जाना चाहती थी। वहां से नेपाल जाना उसके लिए आसान था, लेकिन फिर वह गाजीपुर पहुंची। हत्यारों को भी सोनम ने कुछ राशि दी थी, ताकि वे भाग कर इंदौर आ सकें।
ये भी पढ़ें- आखिर कौन है राज कुशवाहा, 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा सरेंडर?
दो दिन पहले भी सोनम के घर गया था राज कुशवाह
जानकारी के अनुसार जिस राज कुशवाह पर आरोप लग रहे हैं, वो दो साल पहले तक सोनम के घर के आसपास ही रहता था, बाद में उसने घर बदल लिया। दो दिन पहले राज सोनम के माता-पिता से मिलने उनके घर भी पहुंचा था। हालांकि उन्हें ये भनक तक नहीं लगी कि राज सोनम के संपर्क में है और इस तरह की वारदात में शामिल हो सकता है।