फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Raghuvanshi Murder Case: प्राॅपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट से हटाकर बैग जला दिला था, पुलिस ने एकत्र किए अवशेष

Sun, 22 Jun 2025 05:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उसने बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैैट से हटा दीं। इसके बाद उसने बैग को हरे कृष्ण विहार काॅलोनी में ले जाकर जला दिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की।
विज्ञापन
बैग केे जले हुए अवशेष। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिलांग में हुए राजा रघुवंशी हत्या के बाद इंदौर में एक प्राॅपर्टी ब्रोकर ने सोनम की मदद की थी। हत्याकांड से जुड़े सबूत नष्ट करने में उसकी भूमिका सामने आई है। प्राॅपर्टी कारोबारी सिलोम जेम्स ने ही राज को देवास नाका क्षेत्र में फ्लैट दिलाया था।

विज्ञापन


बता दें कि सोनम के इंदौर से रवाना होने के बाद सिलोम फ्लैट पर गया था। उसने बैग व अन्य वस्तुएं फ्लैट से हटा दीं। इसके बाद उसने बैग को हरे कृष्ण विहार काॅलोनी में ले जाकर जला दिया। हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बैग जलाने की बात कबूली। पुलिस उसे मौके पर लेकर पहुंची और जले हुए बैग के अवशेष जब्त किए हैं। बैग से उसने क्या सामान निकाला, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें- प्राॅपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट से हटाया था बैग, पुलिस ने लिया हिरासत में
विज्ञापन


पुलिस को फ्लैट मिला था खाली
गौरतलब है कि आठ जून की रात शिलांग पुलिस ने इंदौर में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और सोनम गाजीपुर में मिली थी। शिलांग पुलिस को पता चला था कि सोनम राजा की हत्या के बाद इंदौर में राज से मिलने गई थी। आरोपियों के रिमांड के बाद यह पता चला कि सोनम 26 मई को इंदौर आ गई थी और देवास नाका के फ्लैट में छुपी रही। जब शिलांग पुलिस इंदौर में फ्लैट की तलाशी लेने पहुंची थी अफसरों को फ्लैट खाली मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सोनम के रवाना होने के बाद किसने हटाए सबूत, 7 जून को लग गई थी आरोपियों को भनक

बिल्डिंग का गार्ड भी गिरफ्तार
आरोपियों ने शिलांग में बताया कि फ्लैट खाली करने का बाद प्राॅपर्टी ब्रोकर को चाबी दे दी गई थी। इसके बाद पुलिस जेम्स को खोज रही थी। पुलिस उसे भी शिलांग ले जाएगी। उसने हत्यारों की मदद की। उधर पुलिस ने बिल्डिंग के गार्ड को भी अशोक नगर से गिरफ्तार किया है। जेम्स ने उसे फ्लैट की चाबी दी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से गार्ड भी गायब हो गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें