फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: राहुल और प्रियंका को सुनने हजारों लोग जाएंगे, 250 गाड़ियां और 30 बसों की जिम्मेदारी तय

Sat, 18 Jan 2025 06:41 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

सार

Indore News: 100 गाड़ी चिंटू चौकसे, 150 रीना बौरासी तो 30 बस पिंटू जोशी लेकर जाएंगे महू, राहुल प्रियंका की यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने किए बड़े दावे
 
विज्ञापन
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

27 जनवरी को महू में आयोजित होने वाली जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा की तैयारी के लिए कल कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में जुटे कांग्रेसियों ने 250 गाड़ियों और 30 बस से भीड़ जुटाने के बड़े-बड़े दावे भी किए। यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेसी घर-घर न्योता देंगे। 
विज्ञापन


नेताओं ने तय किया, कौन कितनी गाड़ियां लाएगा
राहुल गांधी और प्रियंका गाधी की महू में आयोजित होने वाली यात्रा के लिए कल कांग्रेस की बैठक सज्जनसिंह वर्मा की अध्यक्षता में हुई। यात्रा की तैयारियों के लिए जुटे कांग्रेसियों ने महू में भीड़ जुटाने के लिए बड़े बड़े दावे किए, जिसमें निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने 100 तो वहीं रीना बौरासी ने 150 गाड़ी से कांग्रेसियों को लाने की बात कही तो वहीं युवा नेता पिंटू जोशी भी पीछे नहीं रहे। वे भी 30 बस भरकर कांग्रेसियों को महू ले जाएंगे। इसी के साथ यह तय हुआ कि भोजन व्यवस्था शहर अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा करेंगे। 27 जनवरी को आंबेडकर जन्म स्थली महू में अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा आंबेडकरजी को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया है, जिसमें लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं सांसद प्रियंका गांधी सहित शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व सम्मिलित रहेगा। सज्जन वर्मा ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि स्व. आंबेडकर जैसी महान विभूति का जन्म महू में हुआ। जिस तरह रामायण पवित्र है, बाइबिल पवित्र है, कुरआन पवित्र है, गुरुग्रंथ साहब पवित्र है, उसी तरह भारत का संविधान भी पवित्र है। 

बस्तियों में जनसंपर्क किया जाएगा
वर्मा ने कहा कि हर कांग्रेसजन का कर्त्तव्य व जिम्मेदारी है कि वो संसद में देश के गृहमंत्री भाजपा नेता अमित शाह द्वारा आंबेडकरजी के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी का विरोध करे और महू में आयोजित आमसभा में ज्यादा से ज्यादा साथियों सहित सम्मिलित हो। सुरजीत चड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गली-मोहल्ले व बस्तियों में जनसंपर्क कर जनजागरण करें। बैठक को अश्विन जोशी, पिंटू जोशी, नीलेश सेन, बिंदु डागोर, अर्चना जायसवाल, रीना सेतिया, देवेंद्रसिंह यादव, प्रमोद द्विवेदी, रीटा डागरे, अरविंद बागड़ी, रमीज खान, श्यामसुंदर यादव, चिंटू चौकसे ने भी संबोधित किया। बैठक में बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेतागण, कांग्रेस पदाधिकारी, प्रवक्ता, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा-संगठनों के अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें