फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: टीआई का बेटा बना रहा था दूसरे टीआई की बेटी का अश्लील वीडियो, हंगामे के बीच पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 22 Jul 2023 08:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

युवती के परिजनों ने थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया, उसी समय युवक के पिता भी पहुंच गए
 
विज्ञापन
आरोपी अनमोल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवती ने अपना अश्लील वीडियो बनाते समय एक युवक को पकड़ लिया। युवती के परिजन थाने पर पहुंचे तो युवक का टीआई पिता भी वहां पहुंच गया। खूब हंगामे की बीच भी पुलिस ने युवती के बयान लिए और युवक पर केस दर्ज किया। मामला शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक रेडियो विभाग में पदस्थ टीआई का बेटा है। 
विज्ञापन


पुलिस लाइन में है घर
थाना प्रभारी राहुल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम अनमोल नामक युवक पास में रहने वाली एक युवती का नहाते समय अश्लील वीडियो बना रहा था। युवती ने उसे देख लिया और इसका विरोध किया। युवक मल्हारगंज थाना क्षेत्र की पुलिस लाइन में रहता है। आरोपी अनमोल ओसवाल के पिता रेडियो विभाग में टीआई हैं, जबकि युवती के पिता साइबर थाने के टीआई हैं। युवती इंजीनियरिंग कर चुकी है और MPPSC की तैयारी कर रही है। आरोपी एक घर छोड़ कर युवती के घर के पास वाले क्वार्टर में रहता है।

थाने में हुआ हंगामा
घटना के बाद युवती के परिजन थाने पहुंचे और युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराने की बात कही। यह जानकारी मिलते ही अनमोल के पिता टीआई मनोज ओसवाल भी थाने पहुंच गए और काफी देर तक हंगामा मचाया। इसके बाद पुलिस ने युवती के बयान लिए और बयानों के आधार पर युवक पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया। अनमोल को गिरफ्तार किया जा चुका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें