फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: नौकरी के नाम पर इंदौर लाया जाता था युवतियों को, मॉडलिंग के बहाने धकेल दिया जाता था गंदे काम में

Wed, 03 Aug 2022 04:18 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक फ्लैट पर छापा मारकर पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा है। मास्टरमाइंड फरार है। एक साल के लिए फ्लैट को सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन
sex racket - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। छह युवतियों और तीन युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा गया है। मुंबई, दिल्ली और कोलकाता की मॉडल्स आकर यहां देह व्यापार कर रही थी। यह सभी मॉडल और फैशन डिजाइनर के तौर पर यहां रुकी थीं। इन मॉडल्स को जो इंदौर लाया था, वह फरार है। 
विज्ञापन


भंवरकुआं थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि नवलखा क्षेत्र में इंदिरा कॉम्प्लेक्स के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। रहवासियों ने इस गोरखधंधे की जानकारी दी थी। इसके बाद एसआई निधि श्रीवास्तव ने वहां कार्रवाई की और छह युवतियों व तीन युवकों को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा है। पकड़ी गई दो युवतियां मुंबई और लातूर की रहने वाली है। वहीं दो कोलकाता और एक भोपाल की बताई जा रही है। सतना का दीपक चौरसिया, रीवा का अविनाश और खातेगांव (देवास) का महेश मित्तल भी पकड़ा गया है।  

सतना का है मास्टरमाइंड
पुलिस का कहना है कि सतना का रहने वाला संतोष ठाकुर ही इस सेक्स रैकेट को संचालित कर रहा था। वह यहां बाहर से लड़कियों को लाता था। उन्हें इवेंट, मॉडलिंग और फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के नाम रुकवाता था। संतोष फरार हो गया है।  
विज्ञापन


फ्लैट एक साल के लिए सील
पुलिस ने मंगलवार को इस फ्लैट को सील कर दिया है। संतोष ठाकुर ने कथित तौर पर इस फ्लैट को किराये पर लिया था। पुलिस इंदौर में रहने वाली युवतियों की जानकारी जुटा रही है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नौकरी के बहाने इंदौर लाया गया था। बाद में उन्हें यहां गंदे काम में धकेल दिया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें