प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Pm Modi) 11 फरवरी 2024 को झाबुआ के गोपालपुरा में जनजातीय महासम्मेलन में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर रेलवे एवं नेशनल हाइवे अथोरिटी ऑफ इंडिया के तहत विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
इस अवसर पर रतलाम रेलवे के 27.15 करोड़ रुपए से होने वाले पुनर्विकास के अंतर्गत 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज का निर्माण होगा, जिससे शहर के दोनों हिस्से का एकीकरण होगा। 25.18 करोड़ की लागत से मेघनगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का शिलान्यास करेंगे, जिससे स्टेशन उन्नत होगा तथा रेल यात्रा सुगम होगी। प्रधानमंत्री मोदी 604 करोड़ की लागत वाली इंदौर-देवास-उज्जैन रेलवे लाइन के दोहरीकरण परियोजना का लोकार्पण करेंगे। इसी के साथ प्रधानमंत्री मोदी 236.82 करोड़ की लागत से निर्मित इटारसी नॉर्थ साउथ ग्रेड सेपरेटर तथा 51 किलोमीटर लंबी बरखेड़ा बुधनी इटारसी लाइन 2137 करोड़ की लागत से निर्मित परियोजना राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
इन परियोजनाओं के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मोदी सीएम राइस स्कूल के तहत गवर्नमेंट हा.से. स्कूल झाबुआ में 27 करोड़ की लागत से होने वाले कार्यों का लोकार्पण करेंगे। लिगेसी वेस्ट डंपिंग ग्राउंड का पुनरुद्धार होगा। इस परियोजना में 25.19 करोड़ की लागत आएगी, इसका भी लोकार्पण होगा। तलावड़ा ड्रिकिंग वाटर परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा जिसके द्वारा धार एवं रतलाम जिले के 1011 गांवों में पीने के पानी की व्यवस्था होगी। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर संभाग के निमाड़ अंचल को विश्वविद्यालय की सौगात देंगे यह विश्वविद्यालय टंटिया मामा के नाम से जाना जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री आहार अनुदान योजना की किश्त भी जारी करेंगे जो 1 लाख 50 हजार हितग्राहियो को प्रदान की जाएगी। वे 1 लाख 75 हजार अधिकार अभिलेख स्वामित्व योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रदान करेंगे।