फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: पठान ने सेंट्रल इंडिया में भी तोड़ा कमाई का रिकार्ड, एक सप्ताह में आठ करोड़ कमाए

Thu, 02 Feb 2023 10:22 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विरोध के चलते पठान फिल्म के कई मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के शो रद्द कर दिए और दर्शकों के पैसे भी लौटाने पड़े, लेकिन विरोध समाप्त होने के बाद फिल्म ने पीछे मुड कर नहीं देखा।

विज्ञापन
विरोध के बावजूद पठान फिल्म ने किया अच्छा बिजनेस - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विवादों से घिरी पठान फिल्म को मालवा-निमाड़ में भले ही विरोध झेलना पड़ा हो, लेकिन कमाई के मामले में इस फिल्म ने सेंट्रल इंडिया में रिकार्ड तोड़ा है। मंगलवार को फिल्म ने एक सप्ताह पूरा किया। सेंट्रल इंडिया में फिल्म की कमाई आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई है।

विज्ञापन

इससे पहले केजीएफ और आरआरआर ने पांच करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया था। फिल्म कारोबार से जुड़े लोगों की माने तो दूसरे सप्ताह भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। फिल्म सेंट्रल इंडिया में दूसरे सप्ताह तक दस से बारह करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। इंदौर में ही फिल्म 12 से ज्यादा मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों में रीलीज हुई थी।

पहले दिन विरोध झेला, फिर पकड़ी रफ्तार
शाहरुख खान और सलमान खान की फिल्म पठान ने रिलीज के पहले दिन हिन्दूवादी संगठनों का विरोध झेला। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मल्टीप्लेक्स में जाकर फिल्में बंद कराई। फिल्म के प्रदर्शन के दौरान लगे नारों के बाद मुस्लिम समाज ने भी इंदौर मेें प्रदर्शन किए  और पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एक्शन लेकर गिरफ्तारी भी की थी। विरोध के चलते पठान फिल्म के कई मल्टीप्लेक्स में पहले दिन के शो रद्द कर दिए और दर्शकों के पैसे भी लौटाने पड़े, लेकिन विरोध समाप्त होने के बाद फिल्म ने पीछे मुड कर नहीं देखा।
विज्ञापन


दूसरे ही दिन से शो हाउसफुल जाने लगे। लंबे अरसे बाद टिकट के लिए मल्टीप्लेक्स में दर्शकों की कतारें नजर आई। पहले दिन की धीमी रफ्तार के बावजूद सेंट्रल इंडिया में फिल्म के पहले सप्ताह का कलेक्शन आठ करोड़ रुपये रहा। पहले दो दिन में भी फिल्म ने तीन करोड़ रुपये कमाए थे। इस सप्ताह भी कोई नई फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। एेसे में इस सप्ताह भी फिल्म अच्छा बिजनेस करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें