इंदौर क्राइम ब्रांच टीम को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार पर ऑनलाइन सट्टे का पर्दाफाश हुआ है। सूचना मिली थी कि लसूडिय़ा क्षेत्र महालक्ष्मी नगर में मकान नंबर 118 में क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम व थाना लसूडिय़ा के द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए दबिश दी तो मकान में तीन संदिग्ध व्यक्ति लैपटॉप के माध्यम से क्रिकेट मैच का सट्टा संचालित कर रहे थे। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ा तो पूछताछ में उन्होंने अपना नाम चेतन यादव, सागर श्रीवास्तव और अभिषेक कुशवाह बताया।
विज्ञापन
मोबाइल से भी खिलवाते थे सट्टा
आरोपियों से पूछताछ में भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच का ऑनलाइन सट्टा संचालित करने की बात कबूली। ये लोग मोबाइल के माध्यम से भी ग्राहकों को सट्टा खिलवाते थे। जब्त लैपटॉप पर हिसाब किताब मिला जिसे सभी ने कबूल किया। आरोपियों के कब्जे से एक लेपटॉपए, एक टीवी, कई मोबाइल व नगदी एवं लाखों का हिसाब किताब मिला है। आरोपियो को थाना लसूडिय़ा में रखा है। उनके खिलाफ पब्लिक गैम्बलिंग एक्ट की कार्रवाई की गई है।