फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर के एयरपोर्ट पर अब गलत पार्किंग और थूकने पर लगेगा जुर्माना

Fri, 13 Jan 2023 06:36 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कलेक्टर ने कहा कि एयरपोर्ट पर कई लोग लाऊंज में ही वाहन पार्क कर देते है, लेकिन अब ऐसा करने पर जुर्माना लगेगा। उन्होंने नो पार्किंग में खड़े दो वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
इंदौर एयरपोर्ट पर गलत पार्किंग पर लगेगा जुर्माना - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवासी भारतीय सम्मेलन को लेकर शहर में जो काम हुए है, उसे बरकरार रखने के लिए अब अफसर जोर दे रहे है। एयरपोर्ट पर भी आईडीए और एयरपोर्ट प्रबंधन ने पांच करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया है। शुक्रवार को कलेक्टर इलैया राजा टी ने एयरपोर्ट का दौरा किया।

उन्होंने अफसरों का कहा कि जो भी काम हुए है। उसका रखरखाव ठीक से होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि एयरपोर्ट पर कई लोग लाऊंज में ही वाहन पार्क कर देते है, लेकिन अब ऐसा करने पर जुर्माना लगेगा। उन्होंने नो पार्किंग में खड़े दो वाहनों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर विमानतल के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। इंदौर विकास प्राधिकण ने भी एयरपोर्ट पर विकास कार्य किए। आकर्षक म्यूरल के अलावा परिसर में भी सौंदर्यीकरण हुआ है। कलेक्टर इलैया राजा ने बताया कि हमने एयरपोर्ट मैनेजमेंट ग्रुप बनाया है। जिसमे जिला प्रशासन और पुलिस के अफसर भी है। जो विमानतल की व्यवस्था बरकरार रखने में मदद करेंगे।
इंदौर सबसे साफ शहर है। इसलिए इंदौर एयरपोर्ट को भी स्वच्छता रहे इसका ध्यान रखा जाएगा। जो भी लोग एयरपोर्ट पर सार्वजनिक रुप से थूकते मिले, उनके उपर जुर्माना लगाया जाएगा। इसके लिए परिसर में एक टीम तैनात रहेगी। वाहनों की गलत पार्किंग पर भी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


20 जनवरी तक रहेगी विद्युत सज्जा
प्रवासी सम्मेलन के लिए नगर निगम के कई मार्गों पर विद्युत सज्जा की। इसके अलावा चौराहों पर भी अतिरिक्त रोशनी की गई है। उसे 20 जनवरी तक नहीं हटाया जाएगा। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्राति है। शहर में त्योहार का माहौल रहता है। इसे देखते हुए 20 जनवरी तक विद्युत सज्जा बरकरार रहेगी। इंदौरवासी भी बड़ी संख्या में राजवाड़ा, सराफा देखने आ रहे है। यहां भी अतिक्ति प्रकाश व्यवस्था रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें