फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर से दुबई की नई उड़ान 30 मार्च से,बुकिंग शुरू, तीस हजार होगा किराया

Wed, 08 Feb 2023 01:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रवासी सम्मेलन के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू करने की बात की थी, वह उड़ान तो शुरू नहीं हो पाई। एयर इंडिया ने इंदौर से दुबई के लिए अपनी दूसरी उड़ान शुरू करने की तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन
इंदौर से दुबई के लिए 30 मार्च से शुरू होगी नई उडान - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

एयर इंडिया ने इंदौर से दुबई के लिए नई उड़ान की घोषणा की है। यह उड़ान 30 मार्च से संचालित होगी। यात्रियों को 30 हजार रुपये से अधिक किराया दुबई से आने या जाने के लिए देना होगा। इंदौर से यह दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान होगी।

विज्ञापन

प्रवासी सम्मेलन के दौरान केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंदौर से शारजाह के लिए नई उड़ान शुरू करने की बात की थी, वह उड़ान तो शुरू नहीं हो पाई, लेकिन एयर इंडिया ने इंदौर से दुबई के लिए अपनी दूसरी उड़ान शुरू करने की तैयारी कर ली है। इंदौर से दुबई की उड़ान को मिल रहे बेहतर प्रतिसाद को देखते हुए दूसरी उड़ान को संचालित करने का फैसला लिया गया है। इंदौर से दुबई के लिए 30 मार्च से नई उड़ान का संचालन होगा।

रात 1.20 बजे रवाना होगी, 2.55 पर दुबई में उतरेगी
अभी मध्य प्रदेश से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सिर्फ दुबई की उड़ान ही जुड़ पाई है। प्रदेश की दूसरी अंतरराष्ट्रीय उड़ान भी दुबई के लिए ही रखी गई है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की यह नई उड़ान रात को इंदौर पहुंचेगी और फिर देर रात को वही विमान फिर दुबई के लिए रवाना हो जाएगा। इंदौर से दुबई के लिए यह उड़ान रात 1.20 बजे रवाना होगी और 2.55 बजे दुबई पहुंचेगी, जबकि दुबई से यह उड़ान शाम 6.05 बजे रवाना होगी और रात 8.40 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। इंदौर से दुबई तक जाने के लिए प्रति यात्री किराया 30 हजार रुपये के करीब होगा। तीन माह पहले टिकट बुक कराने पर किराया कम भी होगा।
विज्ञापन


कोरोना काल में बंद हो गई थी उड़ान
एयर इंडिया ने तीन साल पहले इंदौर से दुबई के लिए उड़ान संंचालित की थी। यह उड़ान हर सोमवार को इंदौर से दुबई जाती थी और फिर शनिवार को दुबई से इंदौर लौटती थी।कोरोना काल में लंबे समय तक ये उड़ान बंद हो गई थी। अब फिर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने 30 मार्च से नई उड़ान प्रारंभ करने की घोषणा की है। कंपनी ने नई उड़ान के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें