फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: अतिथि विद्वानों को दी गई सुविधा का नए अभ्यार्थियों ने किया विरोध, ज्ञापन सौंपा

Tue, 19 Sep 2023 09:11 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मंगलवार को नए अभ्यार्थियों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उनका कहना है कि हाल ही में 20 हजार से अधिक अभ्यार्थियों ने नेट परीक्षा भी पास की है। उनके साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
अभ्यार्थियों ने ज्ञापन दिया। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश सरकार द्वारा अतिथि विद्वानों को दी गई सौगात का नए अभ्यार्थियों ( अभिनव विद्वानों) ने विरोध किया है। उनका कहना है कि ज्यादातर अतिथि विद्वान मध्य प्रदेश के मूल निवासी नहीं है। अतिथि विद्वानों की तुलना में नए अभ्यार्थी योग्याता में ज्यादा आगे है।
विज्ञापन


ज्यादातय अभ्यार्थी पीएचडी उपाधि प्राप्त है और राष्ट्रीय परीक्षा में भी पास हो चुके है। अतिथि विद्वानों को दी गई सुविधा से नए अभ्यार्थियों का नुकसान होगा,क्योकि ज्यादातर अतिथि विद्वान सहायक प्राध्यापक परीक्षा भी पास नहीं कर पाए और वे यूजीसी के मापदंडों पर भी खरे नहीं उतरते है।

मंगलवार को नए अभ्यार्थियों ने कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि
विज्ञापन

हाल ही में हाल ही में सेट परीक्षा 1.10 लाख अभ्यार्थियों ने दी और 20 हजार से अधिक ने नेट परीक्षा भी पास की है। उनके साथ पक्षपात नहीं होना चाहिए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अतिथि विद्वानों का वेतन 50 हज़ार से और अधिक भी कर देते तो हम उसका हम स्वागत करते हैं, परन्तु परीक्षा की प्रक्रिया पारदर्शी रखी जाए , किसी भी अतिथि विद्वान को कोई लाभ नहीं दिया जाना चाहिए । जो योग्य थे 2018 की परीक्षा पास कर गए। अगर इनमें योग्यता है तो साथ में परीक्षा दें और बिना किसी अतिरिक्त लाभ के पास करें।  यदि हमारे साथ सरकार ने अन्याय किया तो फिर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें