फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore:समाधान शिविर में बोले रहवासी-खतरनाक मकानों में रहने को मजबूर परिवार

Wed, 25 Feb 2026 06:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क अमर उजाला, इंदौर

सार

 नंदानगर में आयोजित जनसुनवाई में क्षेत्रवासियों की समस्याओं का अंबार लग गया। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की मौजूदगी में लगे इस शिविर में हाउसिंग बोर्ड की जर्जर इमारतों से लेकर पुरानी ड्रेनेज लाइनों जैसे गंभीर मुद्दे प्रमुखता से उठे।
विज्ञापन
मेयर पुष्य मित्र भार्गव रहवासियों से बात करते। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के गृह वार्ड नंदानगर में बुधवार को नगर निगम का समाधान शिविर लगाया गया। इसमें रहवासियों ने पानी, सड़क और ड्रेनेज सहित कई समस्याएं बताईं। सबसे बड़ी समस्या हाउसिंग बोर्ड की पुरानी बिल्डिंगों की थी। उनमें रह रहे रहवासियों ने कहा कि बिल्डिंगें 30-35 साल पुरानी हो चुकी हैं और इनके कई हिस्से जर्जर होकर गिर चुके हैं। रहवासी अपने स्तर पर ही इनकी मरम्मत कराते हैं।

विज्ञापन

 

मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि बिल्डिंगों के रखरखाव की जिम्मेदारी बोर्ड की है। उनके अफसरों के साथ मीटिंग कर हम उन्हें समस्या से अवगत करा देंगे। पार्षद सुनीता चौखंडे ने बताया कि समय-समय पर मरम्मत कराई जाती है। पुरानी पानी की टंकियों के स्थान पर नई टंकियों का निर्माण कराया गया है और बगीचे भी बन चुके हैं।
 

एक रहवासी ने बताया कि पूर्व पार्षद चंदू शिंदे ने वार्ड में दस हजार वर्गफीट जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई है, जहां एक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बन सकता है। मेयर ने अफसरों को जमीन का लैंडयूज जांचने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एक महिला ने बैकलेन की ड्रेनेज लाइन बरसों पुरानी होने की बात कही, जिस पर मेयर ने लाइन बदलने का प्रस्ताव बनाने को कहा। शिविर में योग मित्र अभियान से जुड़े सदस्य भी पहुंचे थे, जिन्हें बताया गया कि वार्ड में एक योग केंद्र भी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि 'संकल्प से समाधान' जनता चौपाल का उद्देश्य प्रशासन को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाना है, ताकि समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें।

निरीक्षण के दौरान नंदा नगर, जनता क्वार्टर एवं आसपास के क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा संबंधित जोन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सेवा धाम आश्रम के समीप स्थित क्षतिग्रस्त एवं जर्जर टंकी को हटाने के संबंध में भी अधिकारियों को कहा गया है। कुछ रहवासियों ने बताया कि उन्हें राशन कार्ड तो मिल गया है, लेकिन राशन का वितरण नियमित रूप से नहीं हो रहा है। इस पर महापौर ने संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें