फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: इंदौर में नगर निगम कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, पीड़िता की मौत

Tue, 01 Aug 2023 07:32 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मामला शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट में दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ धाराएं और भी बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक नगर निगम कर्मचारी ने कुछ दिन पहले 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया था। पीड़िता की अस्पताल में मौत हो गई। मामला शहर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर रिपोर्ट में दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ धाराएं और भी बढ़ाई जाएंगी। 
विज्ञापन


डिप्रेशन में चली गई थी युवती
डीसीपी आदित्य मिश्रा ने बताया कि युवती की मौत के बाद मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। डॉक्टरों और परिवार वालों ने बताया कि युवती पहले से ही दूसरी बीमारियों से ग्रसित थी। मल्हारगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से पड़ोस में रहने वाले नगर निगम कर्मचारी भोला उर्फ विक्की ने दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के बाद युवती की तबीयत अधिक खराब हो जाने की वजह से उसे अस्पताल में एडमिट कराया था। मंगलवार सुबह एक अगस्त को युवती की मौत हो गई। परिवार का कहना है कि वह डिप्रेशन में चली गई थी और उससे उबर नहीं पा रही थी। पुलिस ने डॉक्टरों से रिपोर्ट भी मांगी है अगर दुष्कर्म के कारण युवती की मौत की बात सामने आती है तो आरोपी पर धारा 376 के साथ अन्य धाराएं भी बढ़ाई जाएंगी। आरोपी पुलिस की हिरासत में है और हम मामले की जांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें