फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: एक तरफ बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, दूसरी ओर दलित दूल्हे को मंदिर में जाने से रोका गया

Mon, 14 Apr 2025 10:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore News: इंदौर में सोमवार को दबंगों ने दूल्हे और बारात को मंदिर में प्रवेश करने से रोक दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बारात का विरोध होते देख वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
मंदिर में जाने के दौरान का नजारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज यानी सोमवार को सारा देश बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मना रहा था। लेकिन इंदौर के समीप बेटमा में कुछ दबंगों ने दलितों का अपमान करने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। उन्होंने बारात को मंदिर में जाने से रोका। विवाद की खबर पुलिस तक पहुंची तो मौके पर अफसर पहुंचे और मामला शांत कराया।

विज्ञापन


बता दें कि बेटमा में रहने वाले अंकित बलाई की सोमवार को बारात निकली। परंपरा के अनुसार, दूल्हा और कुछ बाराती मंदिर में जाकर भगवान राम के दर्शन करते हैं। बारात जब मंदिर के पास गई, तब वहां कुछ दबंग भी मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेताओं ने धूमधाम से मनाई अंबेडकर जयंती, PCC में हुआ कार्यक्रम,जीतू पटवारी-दिग्विजय पहुंचे महू
विज्ञापन


उन्होंने बारातियों को भीतर आने से रोका, वे गेट पर ही खड़े रहे। विरोध होता देख बाराती मंदिर से लौटने लगे। इस घटनाक्रम की सूचना जब पुलिस को मिली तो थाना प्रभारी मंदिर पहुंचे और दूल्हे के चाचा को मंदिर में ले जाकर दर्शन कराए और माथा टेकवाया। पुलिस अफसरों ने दबंगों को भी समझाया तो वे भी मान गए। दूसरे बारातियों ने भी दर्शन किए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमरकंटक चौराहे पर आज तक नहीं लग पाई बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा, वजह ये रही

पुलिस अफसर का कहना है कि मंदिर में प्रवेश के रोकने की बात गलत है। बारात ने मंदिर में दर्शन किए, लेकिन कुछ बाराती गर्भगृह में दर्शन करने जा रहे थे। इस बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। समाज के लोगों का आरोप था कि उनके साथ हमेशा ऐसा ही भेदभाव किया जाता है। उन्होंने हिंदू धर्म छोड़कर किसी अन्य धर्म को अपनाने की चेतावनी दी है। फिलहाल, पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत करा दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें