फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: गेर के कारण शहर में बिजली गुल, जानें कहां-कहां नहीं आ रही लाइट, कब तक आएगी?

Wed, 19 Mar 2025 03:41 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

रंग पंचमी पर निकली गेर के कारण शहर के करीब 100 से ज्यादा इलाकों में बिजली गुल है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। गेर समाप्त होने के बाद शाम चार बजे के करीब सभी इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू की जा सकती है।
विज्ञापन
गेर के कारण नहीं आ रही बिजली। - फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में बुधवार को निकलने वाली गेर में शहरवासी रंगों का लुत्फ तो उठा रहे हैं। लेकिन, जिन इलाकों से गेर निकल रही है, उसके आसपास के क्षेत्रों के रहवासियों को बगैर बिजली के रहना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: लाखों की भीड़ और कई रंगों से सजी इंदौर की गेर, हादसे में युवक की मौत, सीएम नहीं आएंगे

दरअसल, रंग पंचमी पर जब गेर निकलती है तो मशीनों के द्वारा 70 से 100 फीट ऊंचाई तक पानी और रंगों की बौछार की जाती है। जिस चार किलोमीटर लंबे रूट से गेर में शामिल लाखों लोग निकलते है वहां बिजली के तार और हाइटेंशन लाइन भी हैं। पानी के संपर्क में आने के कारण गेर में शामिल लोगों को करंट न लगे। इसके लिए सात घंटे तक बिजली बंद रखने का फैसला लिया गया है। अगर, गेगर जल्दी समाप्त होती है तो बिजली सप्लाई शाम चार बजे से पहले बहाल कर दी जाएगी। ऐसा नहीं होने पर एक दो घंटे का समय और बढ़ सकता है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 18 महीने पहले हत्या, अब लौटी महिला, परिवार ने किया था क्रियाकर्म, आरोपी जेल में कैद; बताया तब क्या हुआ था?

इन इलाकों में बिजली गुल 
शहर में बुधवार सुबह 9 बजे से जिंसी हाट मैदान, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, तेली बाखल, कुम्हार मोहल्ला, बड़ा गणपति, मल्हारगंज, कैलाश मार्ग, शंकर गंज, मेट्रो अस्पताल,बड़ा गणपति, अंतिम चौराहा, राम लक्ष्मण मंदिर, इमामबाड़ा,गोपाल मंदिर, सराफा, अटाला बाजार, नंदालालपुरा, कृष्णपुरा छत्री, भोई मोहल्ला, स्मृति टाॅकिज क्षेत्र, अहिल्यापुरा, जूना रिसाला, छिपा बाखल, निहालपुरा, गोपाल मंदिर, खजूरी बाजार, बड़ा सराफा, मुकेरीपुरा, क्लाथ मार्केट, जिंसी हाट, तम्बोली बाखल, गोराकुंड चौराहा,  कानूनगो बाखल, सालवी बाखल, बंबई बाजार, बजाज खाना चौक, शक्कर बाजार, मंगल सदन, कबूतर खाना, पंढ़रीनाथ, रेशम वाली गली, गफूर खां की बजरिया, पीर गली, सुभाष चौक, जूनी बाखल, इमली बाजार, कुंवर मंडली, शिव विलास पैलेस और बड़वाली चौकी क्षेत्र की बिजली बंद है।

देखिए, गेर का वीडियो


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें