फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर में सीएम मोहन यादव बोले- गोपालदास महाराज ने सत्ता के बजाए आस्था में विश्वास जताया

Sat, 24 Aug 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के नागरिकों ने अयोध्या के प्रमुख नृत्य गोपालदास जी महाराज का अभिनंदन किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव बोले, महाराज को देखकर लगता है कि देवता हमारे सामने प्रकट हो गए।
विज्ञापन
नृत्य गोपालदास से मिलते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अयोध्या के प्रमुख नृत्य गोपालदास जी महाराज का शनिवार को इंदौर के संगठनों ने नागरिक अभिनंदन किया। समारोह को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने अपनी आंखों से देवी-देवता नहीं देखे, लेकिन महाराज को देखकर लगता है कि देवता हमारे सामने प्रकट हो गए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकारें आती जाती हैं, लेकिन नृत्यगोपाल दास महाराज ने सत्ता के बजाए आस्था में विश्वास जताया। वे डंके की चोट पर कहते थे कि अयोध्या में मंदिर बनेगा। उनका सपना साकार हुआ, उनकी मौजूदगी में मथुरा में भी कृष्ण मुस्कुराएंगे। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश उन सभी स्थानों की तीर्थ के रूप में विकसित करेगी, जहां श्रीकृष्ण के कदम पड़े।

विज्ञापन


मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि महाराज आश्रम में रहते हैं। वे बरसों बाद अयोध्या से निकले हैं और इंदौर को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि एयरपार्ट पर महाराज जी की हालत देखकर मैं डर गया। क्योंकि उनका स्वास्थ्य खराब है। मैं अपराध बोध से ग्रस्त हूं और गदगद भी, क्योंकि वे इंदौर आए। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर से हम एक आंदोलन शुरू करने जा रहे हैं, जिसका नाम है घर-घर राम, हर घर रामायण। यह आंदोलन पूरे देश में चलेगा।
विज्ञापन


समारोह में उज्जैन के भस्म रमैया भक्त मंडल ने डमरू बजाकर जयघोष किया। समारोह में महेंद्र दास महाराज ने इस मौके पर कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन गया, लेकिन अब मथुरा में कृष्ण मंदिर भी बनना चाहिए। मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि नृत्य गोपालदास की तपस्या के प्रताप के कारण अयोध्या में राम मंदिर बन सका। समारोह में 100 से ज्यादा संगठनों ने महाराज का नागरिक अभिनंदन किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें