फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: आर्मी असफरों की महिला मित्र के शरीर पर चोटें, गैंगरेप पर असमंजस क्यों? गाने की आवाज सुनकर पहुंचे थे बदमाश

Fri, 13 Sep 2024 09:43 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

Indore Crime News: इंदौर के आर्मी फायरिंग रेंज में सैन्य अफसरों के साथ मारपीट, लूट और महिला मित्र के साथ गैंगरेप की आशंका के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे। तीन फरार आरोपियों के खिलाफ 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। - फोटो : Indore News
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के इंदौर में आर्मी फायरिंग रेंज में महिला मित्रों के साथ बैठे ट्रेनी सैन्य अफसरों के साथ मारपीट, लूट और दुष्कर्म की खबर ने दिल्ली तक सियासी भूचाल मचा दिया था। मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी को रितेश को पुलिस ने गुरुवार देर रात मानपुर के जंगल से पकड़ा। वह जंगल में छिपकर भागने का प्रयास कर रहा था। इससे पलहे दो आरोपी अनिल और पवन पहले ही पकड़े जा चुके थे, जिन्हें पांच दिन की रिमांड पर लिया गया है। पूछताछ में पवन ने बताया कि मुख्य आरोपी अनिल और रितेश ने कहा था कि जो भी मिले उसे छोड़ना मत। वारदात में कुल छह आरोपी शामिल थे, जिनमें से तीन गिरफ्तार कर लिए गए हैं, जबकि शेष तीन पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में आठ टीमें लगी हुई हैं। 

विज्ञापन


जंगल में म्यूजिक की आवाज सुनकर पहुंचे थे बदमाश
जानकारी के अनुसार, सैन्य अफसर तेज आवाज में जंगल में म्यूजिक सुन रहे थे। जिसकी आवाज सुनकर बदमाश मौके पर पहुंचे थे। वहीं, सैन्य अधिकारियों के साथ मौजूद एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन दिन बाद भी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूत्रों के अनुसार, मेडिकल रिपोर्ट में युवती के शरीर पर चोट के निशान तो पाए गए हैं, लेकिन दुष्कर्म को लेकर डॉक्टर्स कुछ स्पष्ट नहीं कर पाए हैं। युवती ने भी इसे बारे में अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। ऐसे में इसे लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पुलिस ने सैन्य अधिकारी के बयान पर दर्ज किया था केस
ग्रामीण एसपी हितिका वासल के अनुसार आर्मी के अधिकारियों के बयान के आधार पर लूट, मारपीट, फिरौती और सामूहिक दुष्कर्म की आशंका में केस दर्ज किया गया। युवती के बयान के बाद केस में धाराएं अपडेट की जाएंगी। 

ढाई घंटे तक महिला मित्र को अलग रखा
सैन्य अफसर ने पुलिस को बताया कि जब दो साथी रुपए लेने गए तब आरोपियों ने मुझे जमकर पीटा। तीन बदमाश महिला मित्र को अलग ले गए और करीब ढाई घंटे उसे दूर रखा। आशंका है कि उसके साथ गलत हुआ है। हालांकि, पीड़िता ने इस बारे में पुलिस से कुछ नहीं कहा है। उनके परिजन भी पुलिस से संपर्क नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन आरोपियों ने वारदात ने वारदात को दिया अंजाम
आर्मी शूटिंग रेंज में हुई घटना में अनिल भाभर, पवन वसुनिया (निवासी गोंडकुआं खुर्दा-खुर्दी), रितेश भाभर (निवासी बिलामी), रोहित गिरवाल, संदीप बारिया (निवासी नंदगांव) और सचिन मकवाना (निवासी चैनपुर) शामिल हैं।
रितेश पर हत्या के प्रयास और बलवा जैसे केस पहले से दर्ज हैं। वहीं, आरोपी अनिल पर बलवा और हत्या के प्रयास सहित पांच केस दर्ज, जबकि संदीप पर मारपीट का एक केस दर्ज हैं। इंदौर पुलिस मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ 310 (2), 126(2), 308(2), 70(1), 296, 115(2), 351 (2) और आर्म्स एक्ट की धारा 251 के तहत केस दर्ज किया है। 

मामले में जमकर गरमाई राजनीति  
इस मामले में राजनीति भी गरमा गई है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, बसपा सुप्रीमो मायावती और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रदेश भाजपा सरकार को जमकर घेरा है। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पश्चिम बंगाल पर क्यों चुप हैं। हम मप्र में हुई घटना पर अपराधियों को सख्त सजा दिलवाएंगे।

 सेना के अधिकारियों को बंधक बनाया, गैंगरेप की घटना पर बयान बदल रही पुलिस, पीड़िता के बयान बाकी, एक क्लिक पर पढ़ें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें