फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pravasi Bharatiya Divas Sammelan 2023: एमपी गजब है, इंदौर में घास को हरा दिखाने के लिए छिड़क दिया कलर

Sat, 07 Jan 2023 07:35 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर सफाई मेें तो सबसे आगे है, लेकिन हरियाली में पीछे है। चौराहों पर नकली हरियाली दिखाने के लिए हरे रंग का स्प्रे घास पर कर दिया गया,क्योकि सही मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण घास पीली पड़ गई थी। 
विज्ञापन
घास पर हरे रंग का स्प्रे करता कर्मचारी - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के लिए इंदौर को तेजी से सजाया जा रहा है। कई काम ऐसे हैं जो चार दिन की चांदनी, फिर अंधेरी रात साबित होंगे। शहर के चौराहों को हरा-भरा दिखाने के लिए महंगे पौधे, ग्रीन कारपेट घास लगी है। बापट चौराहे पर घास को ठीक से पानी नहीं मिला तो वह दो दिन में पीली पड़ गई। नगर निगम के कलाकार अधिकारी भी कहां हार मानने वाले थे। उन्होंने हरे रंग का इंतजाम कराया। कर दिया घास पर ग्रीन स्प्रे। ताजा और हरी घास को दिखाने के लिए इंदौर नगर निगम की कवायद इंदौरवासियों में चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

 




स्प्रे वाली रोटरी भी कमजोर
सुखलिया ग्राम चौराहे के जिस हिस्से में हरे रंग का स्प्रे कराया गया, वहां की दीवार भी दो दिन पहले ही बनाई है। दरअसल, पुरानी दीवार मिट्टी का बोझ नहीं सह पाई और उसमें दरार आ गई थी। 15 फीट लंबाई में नई दीवार बनाई गई। वह भी पानी से कमजोर साबित न हो, इसलिए कर्मचारियों ने हरा रंग घास पर छिड़क डाला।

पौधे भी मुरझाने लगे हैं
बापट चौराहा से बीसीसी तक सड़क के बीच लगाए गए कुछ पौधे भी मुरझा गए हैं। सड़क पर कीच़ड़ न हो और डिवाइडरों का कलर फीका न पड़े, इसके लिए कर्मचारी भी संभलकर पानी डाल रहे हैं। पौधों को सही मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के कुछ अन्य इलाकों मेें भी सम्मेलन के लिए हुए कामों में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें