रमेश मेंदोला की जीत प्रदेश में सबसे बड़ी जीत है।
- फोटो : सोशल मीडिया
इंदौर में सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा ने जीत हासिल की है। इस चुनाव में कई रिकॉर्ड बने हैं। सबसे बड़ी जीत, कांग्रेस प्रत्याशियों की हार सहित सबसे ज्यादा बार जीतने का रिकॉर्ड बना है।
मेंदोला की रिकॉर्ड जीत
इंदौर विधानसभा के नौ स्थानों पर भाजपा ने भारी बहुमत हासिल किया। क्षेत्र क्रमांक 2 से रमेश मेंदोला फिर रिकॉर्ड 107047 मतों से जीते हैं। वर्ष 2013 में 91017 और 2018 में 71011 मतों वे जीत चुके हैं।
लोकसभा में जीत का रिकॉर्ड
लोकसभा चुनाव में सुमित्रा महाजन की विजय वर्ष 2014 में 4,66,901 मतों का भी रिकॉर्ड 2019 में शंकर लालवानी ने तोड़ा और वे 5,47,754 मतों से विजय रहे थे। नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए पुष्पमित्र भार्गव 1,33,497 मतों से विजय रहे थे।
बाबा रिकॉर्ड पांच बार विधायक
इंदौर के किसी भी क्षेत्र से लगातार पांच बार विजय होने का रिकॉर्ड भी महेंद्र हार्डिया के नाम हो गया है। चार बार लगातार विजय होने वाले क्षेत्र 2 से रमेश मेंदोला और 4 से मालिनी गौड़ हैं।
| इंदौर विधानसभा : 2018 और 2023 में जीत का अंतर |
| क्र |
विधानसभा क्षेत्र |
उम्मीदवार |
दल |
मतों से विजय |
2023 विजय उम्मीदार |
दल |
मतों से विजय |
| 1 |
इंदौर-1 |
संजय शुक्ला |
कांग्रेस |
8163 |
कैलाश विजयवर्गीय |
भाजपा |
57939 |
| 2 |
इंदौर-2 |
रमेश मेंदोला |
भाजपा |
71011 |
रमेश मेंदोला |
भाजपा |
107047 |
| 3 |
इंदौर-3 |
आकाश विजयवर्गीय |
भाजपा |
5751 |
गोलू शुक्ला |
भाजपा |
14757 |
| 4 |
इंदौर-4 |
मालिनी गौड़ |
भाजपा |
43090 |
मालिनी गौड़ |
भाजपा |
69837 |
| 5 |
इंदौर-5 |
महेंद्र हार्डिया |
भाजपा |
1132 |
महेंद्र हार्डिया |
भाजपा |
15671 |
| 6 |
राऊ |
जीतू पटवारी |
कांग्रेस |
5703 |
मधु वर्मा |
भाजपा |
35522 |
| 7 |
महू |
उषा ठाकुर |
भाजपा |
7157 |
उषा ठाकुर |
भाजपा |
34392 |
| 8 |
देपालपुर |
विशाल पटेल |
कांग्रेस |
9044 |
मनोज पटेल |
भाजपा |
13698 |
| 9 |
सांवेर |
तुलसीराम सिलावट |
कांग्रेस |
2945 |
तुलसीराम सिलावट |
भाजपा |
68854 |