फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: विजयवर्गीय ने कहा नशे का शौक है तो घर पर पीयो, नाइट कल्चर में नशे का मैं विरोधी

Fri, 10 Nov 2023 08:54 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में सराफा का रुप में नाइट कल्चर की शुरूआत 70 साल पहले हो गई थी। तब देश के कई शहर इस कल्चर से अंजान थे। मैं बचपन से देख रहा हुं। शहरवासी अपने परिवार के साथ सराफा आते है और जमकर खाते है। 
विज्ञापन
भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नशे का मुद्दा चुनाव में छेड़ रखा है। वे अपने भाषणों के दौरान लगातार नशे पर बात करते है और एक नंबर में अवैध नशे पर रोक लगाने का भी कहते है। नशे को लेकर उनका ताजा बनाया आया है। विजयवर्गीय ने कहा कि नशे करने वालो के नए नाइट कल्चर का मैं विरोधी हुं। नशे का शौक जिन लोगों को है, वे घर में बैठकर नशा करे।

नशा कर चौराहे पर झूमने से क्या मतलब। विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर में सराफा का रुप में नाइट कल्चर की शुरूआत 70 साल पहले हो गई थी। तब देश के कई शहर इस कल्चर से अंजान थे। मैं बचपन से देख रहा हुं। शहरवासी अपने परिवार के साथ सराफा आते है और जमकर खाते है। उधर नशे को लेकर आए बयान पर कांग्रेस ने विजयवर्गीय को आड़े हाथ लिया है।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश यादव का कहना है कि किसी भी तरह का नशा खराब होता है। चाहे वह बाहर किया जाए या घर पर। विजयवर्गीय इस तरह के बयानों से लोगों को नशा करने के लिए प्रेरित कर रहे है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें