फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सिलावट बोले- जहां जनता का विश्वास होता है, वहां एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर काम नहीं करता

Wed, 25 Oct 2023 12:29 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

सांवेर के भाजपा उम्मीदवार तुलसी सिलावट का कहना है कि मालवा निमाड़ में इस बार भाजपा का प्रदर्शन बेहतर होगा और फिर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है।   
विज्ञापन
भाजपा उ्म्मीदवार तुलसी सिलावट। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए तुलसी सिलावट को भाजपा ने फिर सांवेर से टिकट दिया है। उनके सामने कांग्रेस ने पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू की बेटी रीना बौरासी को मैदान में उतारा है। सिलावट ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि भले ही लगातार वे सांवेर से चुनाव लड़े, लेकिन उनके प्रति एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर काम नहीं करेगा, क्योंकि जनता उन पर विश्वास करती है। सिलावट ने अन्य सवालों के जवाब भी दिए।

विज्ञापन


इस बार सांवेर में आपका प्रदर्शन कैसा रहेगा?
भाजपा ने मुझ पर विश्वास किया है। 2020 के उपचुनाव में 54 हजार वोटों की बढ़त के साथ चुनाव जीता था। इस बार फिर कार्यकर्ता की मेहनत और जनता के विश्वास के कारण नया रिकार्ड बनेगा।

सांवेर में कौन से वे काम है, जो आप पूरे नहीं कर पाए
मेरे विधानसभा क्षेत्र में ज्यादातर काम हो चुके हैं, जो शेष बचे हैं उसे पूरा किया जाएगा। मेरी प्राथमिकता स्वास्थ्य और शिक्षा व खेल है। तीनों क्षेत्रों में काम हुआ है। सांवेर में सरकारी अस्पताल बेहतर सुविधा के साथ संचालित हो रहा है। एक काॅलेज भी खुल चुका है। अब बचे काम भी हम करेंगे।
विज्ञापन


आप कब से राजनीति में है?
राजनीतिक कैरियर की शुरुआत मेरी छात्र जीवन में हो गई थी। मैं छात्र राजनीति में रहा, दो बार काॅलेज का अध्यक्ष बना। उसके बाद इंदौर में पार्षद रहा। 1985 में पहली बार विधायक बना था। पांच बार सांवेर की जनता ने मुझे विधायक बनाया। दो बार मंत्री रह चुका हूं।
विज्ञापन


आपके खिलाफ जनता में क्या एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर भी है
जहां प्रेम, विश्वास होता है वहां एंटी इंकम्बेंसी फैक्टर काम नहीं करता। मुझे क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ता स्नेह करती है।

मालवा निमाड़ को लेकर क्या आंकलन है?
मालवा निमाड़ भाजपा का गढ़ रहा है। इस बार हम वहां ज्यादा सीट लेकर आएंगे। प्रदेश में इस बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें