फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मालवा में चार नवंबर को होगी प्रधानमंत्री मोदी की चुनावी एंट्री होगी, रतलाम में लेंगे सभा

Tue, 31 Oct 2023 04:47 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रधानमंत्री चार नंबर को विशेष विमान से दोपहर 1.45 बजे इंदौर आएंगे। वे हेलीकाप्टर से इंदौर से रतलाम की हवाई पट्टी बंजली में आएंगे। यहां से वे रोड शो करते हुए खुले वाहन में सभा स्थल पहुंचेंगे और 2.45 पर सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के मालवा निमाड़ की 66 सीटों पर भाजपा नवंबर के पहले सप्ताह में फोकस करेंगी। मालवा पट्टी के शहर रतलाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा होगी। इसके अलावा उनकी एक सभा आदिवासी अंचल में भी होना है, लेकिन उसकी तिथि तय नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर होकर रतलाम जाएंगे। वहां वे सभा के अलावा रोड शो भी कर सकते है। इस शहर में भाजपा या कांग्रेस ने विधनासभा चुनाव के दौरान कोई बड़ी सभा प्लान नहीं की है।

प्रधानमंत्री चार नंबर को विशेष विमान से दोपहर 1.45 बजे इंदौर आएंगे। वे हेलीकाप्टर से इंदौर से रतलाम की हवाई पट्टी बंजली में जाएंगे। यहां से वे रोड शो करते हुए खुले वाहन में सभा स्थल पहुंचेंगे और 2.45 पर सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे सभा स्थल पर स्थानीय नेतागणों से मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे वे इंदौर के लिए रवाना होंगे। साढ़े चार बजे वे इंदौर विमानलत पर भाजपा पदाधिकारियों से भेंट करेंगे और उसके बाद दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

धार, खंडवा और इंदौर में भी हो सकती है सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालवा के रतलाम में पहली सभा है,लेकिन चुनाव के अंतिम दौर में उनकी सभा इंदौर, धार या खंडवा में हो सकती है। भाजपा का मालवा के बजाए निमाड़ पर ज्यादा फोकस है,क्योकि पिछले चुनाव में निमाड़ में कम सीटें मिली थी।

विज्ञापन


दो माह पहले प्रधानमंत्री धार में एक सभा और रोड शो भी करने वाले थे, लेकिन बाद में उसे निरस्त कर दिया गया। दीपावाली के बाद मालवा-निमाड़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के स्टार प्रचारकों की सभाएं हो सकती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें