फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कैलाश विजयवर्गीय ने कहा- मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया, संगठन मुझे बड़ी जिम्मेदारी देगा

Wed, 04 Oct 2023 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

MP Election 2023: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर-1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को खुद के मप्र का मुख्यमंत्री बनने की रेस में शामिल होने के संकेत दिए हैं। बुधवार को बाणगंगा इलाके के कुम्हार खाड़ी में आयोजित लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम के दौरान विजयवर्गीय ने मंच से कहा, मैं यहां सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं। पार्टी मुझे इससे भी बड़ी जिम्मेदारी देगी।
विज्ञापन
कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर की एक नंबर विधानसभा सीट के बीजेपी उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय के बयान लगातार चर्चाओं में हैं। उन्होंने बुधवार को बाणगंगा  में आयोजित लाड़ली बहनों के सम्मेलन में कहा कि मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं। संगठन मुझे बड़ी जिम्मेदारी भी देगा। विजयवर्गीय के बयान से राजनीतिक हलको में बड़ी चर्चा है, क्योंकि मुख्यमंत्री की दौड़ में विजयवर्गीय का नाम भी शामिल है।

विज्ञापन




विजयवर्गीय ने सम्मेलन में कहा कि वे जिस विधानसभा क्षेत्र में विधायक रहे हैं, वहां विकास की गंगा बही है। मैं सिर्फ विधायक बनने नहीं आया हूं, मुझे संगठन बड़ी जिम्मेदारी भी देगा। बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, तो इस विधानसभा में काम भी बड़े-बड़े होंगे।

विजयवर्गीय ने सम्मेलन में कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला को लेकर कहा कि वो जो बांटे रख लेना, लेकिन अपने मन की करना। वो साड़ी देने आए तो कहना कि वैसी साड़ी दो, जैसी अपनी सगी बहनों को देते हो। एक नंबर विधानसभा की जनता मांगने वाली नहीं देने वाली है। उन्होंने कहा कि संजय ने कुछ नहीं कमाया, उसके पिता ने कमाया है।
विज्ञापन


मेरे टिकट से अफसरों की नींद उड़ गई
विधानसभा के एक कार्यक्रम में विजयवर्गीय ने कहा कि एक नंबर विधानसभा क्षेत्र से मेरा टिकट तय होने के बाद अफसरों की नींद उड़ गई है। मध्यप्रदेश में ऐसा कोई अफसर नहीं है, जो मेरी बात टाल दे। इस विधानसभा क्षेत्र के काम अफसर भी नहीं रोक पाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें