फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: नड्डा ने गिनाए कमलनाथ सरकार के घोटाले, बोले- एक ही सिक्के के दो पहलू हैं कांग्रेस और करप्शन

Tue, 07 Nov 2023 07:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर में MP Election 2023 के कई कार्यक्रमों में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। हर जगह उन्होंने कांग्रेस के घोटाले गिनाए और मप्र में 15 महीने की कांग्रेस सरकार के नुकसान बताए। 
 
विज्ञापन
जेपी नड्डा ने इंदौर में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा MP Election 2023 के कार्यक्रमों के तहत आज इंदौर पहुंचे। उन्होंने महेश्वर के बाद इंदौर के महू में जनसभा की। इंदौर में भी वे कई जगह पर रैली के रूप में शामिल हए। हर जगह उन्होंने कांग्रेस के करप्शन के मुद्दे को ही उठाया। 
विज्ञापन


पहले महू में उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ऊषा ठाकुर के पक्ष में जनसभा की और कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि मप्र बीमारू राज्य था लेकिन भाजपा ने उसे विकसित राज्य में बदला। कांग्रेस का मतलब है करप्शन, अत्याचार, अनाचार और हकों पर डाका। कांग्रेस की सरकार में मप्र की हमेशा दुर्दशा हुआ। भाजपा ने मप्र को विकास की रफ्तार दी। महू से ऊषा ठाकुर को जिताकर आप मप्र में भाजपा की सरकार लाने में मदद करेंगे। 

आज 97 प्रतिशत मोबाइल देश में बन रहे
जेपी नड्डा ने कहा आज देश में उपयोग किए जाने वाले 97 प्रतिशत मोबाइल यहीं पर बन रहे हैं। पहले सभी मोबाइल विदेशों से बनकर आते थे। दुनिया के देशों को भारत सबसे सस्ती और अच्छी दवाएं दे रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं जिसने भारत के भविष्य के स्वर्णिम द्वार खोले हैं। 
विज्ञापन


घोटालों में अव्वल है कमलनाथ 
जेपी नड्डा ने कहा कि घोटालों की बात हो तो कमलनाथ का नाम अव्वल आता है। 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। बाद में 11 लाख 97 हजार किसान डिफाल्टर हुए हैं। इरिगेशन काम्प्लेक्स में 4 हजार 100 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। वेयर हाउस की खरीदी 281 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। कमलनाथ के ओएसडी के घर से करोड़ों रुपए बरामद हुए। सिंचाई परियोजना में 877 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ। यह सब सिर्फ 15 महीने में ही कर दिया। मप्र को इन 15 महीने में बेच दिया गया। कमलनाथ के भतीजे ने 2019 में छापेमारी में 1350 करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी की। कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी ने 780 करोड़ रुपए का घोटाला किया। कमलनाथ के साथ में उनके भतीजे और भांजे ने भी मप्र को डुबाया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें