फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023:लाड़ली बहना योजना की फेक न्यूज, पटवारी ने की भाजपा आईटी सेल की निर्वाचन आयोग से शिकायत

Sun, 05 Nov 2023 08:00 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पटवारी का कहना है कि इस तरह की कोई भी बात अपनी किसी सभा या साक्षात्कार में उन्होंने नहीं कही।  पटवारी ने कहा कि यह फेक न्यूज है, जो भाजपा की आईटी सेल ने बनाकर वायरल की है। 
विज्ञापन
पटवारी ने की निर्वाचन आयोग से शिकायत। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चुनाव में लाड़ली बहना योजना की भी चर्चा है। भाजपा इस योजना को महिला वर्ग में भुना रही है, जबकि कांग्रेस इस योजना को लेकर कुछ भी कहने से बच रही है। इस योजना को लेकर राऊ विधानसभा में एक खबर अलग-अलग व्हाट्सएप नंबर और फेसबुक अकाउंट से वायरल हो गई। जिसमें लिखा था कि कांग्रेस सरकार बनाएगी तब लाडली बहन योजना को बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


इस खबर में बताया गया कि यह बयान राऊ के कांग्रेस प्रत्याशी जीतू पटवारी ने दिया है। जबकि पटवारी का कहना है कि इस तरह की कोई भी बात अपनी किसी सभा या साक्षात्कार में उन्होंने नहीं कही। पटवारी ने कहा कि यह फेक न्यूज है, जो भाजपा की आईटी सेल ने बनाकर वायरल की है।

भाजपा प्रत्याशी मधु वर्मा और भाजपा आईटी सेल की शिकायत कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की है।साथ ही इंदौर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी इलैयाराजा टी को भी इसके लिए पत्र लिखा गया है, पत्र में इस बात की जानकारी भी दी गई है कि अलग-अलग नंबरों से इस गलत खबर को फैलाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें