फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: एकलव्य गौड़ के पर्चों में काम पूरे होने का दावा, रहवासी बोले सब झूठ, कहां गए जनता के लाखों रुपए

Thu, 20 Jul 2023 02:22 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

प्रचार के लिए बांटे गए पर्चों में क्षेत्र के काम पूरे करने का दावा किया, रहवासियों ने कहा- यह काम तो शुरू भी नहीं हुए, 12 लाख रुपए का हिसाब दें नेता
 
विज्ञापन
1 of 2
पर्चे में लिखे दावों को रहवासियों ने झूठा बताया - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही नेता अपने क्षेत्रों में प्रचार के लिए जुट गए हैं। विधानसभा 4 के वार्ड 70 में भी नेताओं ने यही प्रयास किया। यहां पर पर्चे बांटकर बताया गया कि रहवासियों के लिए कौन कौन से काम किए जा चुके हैं। हालांकि यह प्रचार उल्टा पड़ गया। पर्चे बंटने के बाद रहवासी बोले कि यह काम तो शुरू भी नहीं हुए। नेताओं को यह बताना चाहिए कि इन कामों के लिए खर्चे गए 12 लाख रुपए का उन्होंने क्या किया?

क्या है मामला
वार्ड 70 में भाजपा के कार्यकार्ताओं ने स्थानीय लोगों को कुछ दिन पहले पर्चे दिए गए। पर्चों में क्षेत्र की विधायक मालिनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ और पार्षद भारतसिंह रघुवंशी की तस्वीर लगी हुई है। पर्चों में लिखा है कि आदर्श इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक भवन में आठ लाख रुपए के शेड लगाए गए हैं। इसी के साथ वहीं पर तीन लाख 62 हजार रुपए में बोरिंग कर पंप लगाने की बात कही गई है। रहवासियों का कहना है कि इनमें से एक भी काम नहीं हुआ है। 
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
मौके पर मौजूद रहवासियों ने बताया कि यहां पर्चे में लिखा कोई काम नहीं किया। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
अमर उजाला ने की पड़ताल
रहवासियों की शिकायत पर जब अमर उजाला के रिपोर्टर मौके पर पहुंचे तो वहां पर इनमें से एक भी काम नहीं दिखा। जब आसपास के लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि इस तरह का कोई काम तो यहां पर शुरू भी नहीं हुआ है। स्थानीय रहवासी राजेश जोशी ने कहा कि पर्चे बंटने पर हमने पार्षद से भी इसके बारे में पूछा था तो उन्होंने हमें भी कोई जवाब नहीं दिया। 

एकलव्य गौड़ ने नहीं दिया जवाब
इस मामले में जब एकलव्य गौड़ से बात की गई तो उन्होंने पहले कहा कि मुझे समय दीजिए मैं पता करता हूं कि क्या मामला है। इसके बाद जब उनसे इस विषय में बात की तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

अपने ही जवाबों में उलझ गए पार्षद (वार्ड 70- भारतसिंह रघुवंशी)
प्र. स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि आपने जो पर्चे बंटवाए हैं वह काम पूरे नहीं हुए हैं?
उ. अभी काम शुरू करवाए हैं जल्दी पूरे हो जाएंगे।

प्र. वहां पर तो कोई काम शुरू भी नहीं हुआ है?
उ. हो सकता है कार्यकर्ताओं ने पर्चे में गलती से यह जानकारी दे दी गई हो। मैं पता करवाता हूं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें