फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: सुपर काॅरिडोर पर डूबी मिनी बस, यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Sat, 16 Sep 2023 09:24 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारी वर्षा के कारण इंदौर संभाग की नदियों में बाढ़ आई है। इस कारण अेांकारेश्वर बांध के गेट खोले गए। इससे नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। मोरटक्का ब्रिज से आवागमन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
इंदौर में मिनी बस डूबी - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के सुपर काॅरिडोर की सर्विस रोड की एक पुलिया में एक कंपनी की स्टाॅफ मिनी बस डूब गए। बस में 15 से ज्यादा कर्मचारी मौजूद थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। सुपर काॅरिडोर के गांधी नगर क्षेत्र और  एमआर-10 वाले हिस्से में पानी भर गया। इस कारण आवाजाही भी प्रभावित हुई।

विज्ञापन




कर्मचारियों को लेने आई स्टाॅफ मिनी बस तेज बहाव के बीच निकलने की कोशिश कर रही थी, इस बीच वह बह कर ग्रीन बेल्ट वाले हिस्से में फंस गई। इस हिस्से में पांच फुट से ज्यादा पानी भरा था। मिनी बस में पानी भरते ही उसमें सवार कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर कुदे। इसके बाद पहुंचे बचाव दल ने पानी में फंसी मिनी बस को भी सुरक्षित निकाला

इंदौर-खंडवा रोड का आवागमन बंद

भारी वर्षा के कारण इंदौर संभाग की नदियों में बाढ़ आई है। इस कारण अेांकारेश्वर बांध के गेट खोले गए। इससे नर्मदा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया। मोरटक्का ब्रिज से आवागमन रोक दिया गया है। इस कारण इंदौर से खंडवा होते हुए महाराष्ट्र जाने वाला ट्रैफिक भी रुक गया है। वाहन खरगोन से होकर खंडवा की तरफ जा रहे है। इंदौर देपालपुर रोड पर पानी भरने से यातायात प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें