फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mhow News: एयरगन से व्यवसायी के घर के कांच तोड़ने के बाद तनाव फैला, दो युवकों पर मामला दर्ज, पुलिस बल तैनात

Wed, 18 Feb 2026 08:25 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महू

सार

महू के पत्ती बाजार इलाके में एयरगन से फायर कर घर के कांच तोड़े जाने की घटना के बाद माहौल गरमा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
व्यवसायी के घर एयर गन से फायर कर कांच तोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महू के पत्ती बाजार क्षेत्र में एक व्यवसायी के घर की गैलरी के कांच टूटने की घटना के बाद शहर में तनाव का माहौल बन गया। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार व्यवसायी संतोष कौशल के घर की गैलरी के दो कांच टूटे पाए गए। सीसीटीवी फुटेज की जांच में एयरगन से फायर कर कांच तोड़े जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


घटना के बाद हिंदू संगठनों के 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने रात में नारेबाजी की और बुधवार सुबह प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय भाजपा के कुछ नेताओं ने भी इस विरोध का समर्थन किया। विनय चौहान की रिपोर्ट पर पत्ती बाजार निवासी फरहान और मुख्तियार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि लगभग एक वर्ष पूर्व भी इसी क्षेत्र में आगजनी और पथराव की घटना हुई थी, जिसमें चौहान परिवार के वाहनों को नुकसान पहुंचाया गया था। ताजा घटना और आगामी रमजान माह को देखते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhar News: साइबर शाखा का पुलिस अधिकारी बन ठगे एक लाख, 24 घण्टे में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज
विज्ञापन


घटना के बाद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। बुधवार को पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की बैठक हुई, जिसमें शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की गई। क्षेत्रीय विधायक उषा ठाकुर ने भोपाल से ही पुलिस अधिकारियों और संबंधित परिवार से फोन पर चर्चा कर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें