फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News:कान्ह नदी के पचास फीट नीचे से गुजरेगी मेट्रो,100 फीट लंबी बनेगी टनल

Thu, 04 May 2023 07:31 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कान्ह नदी के अलावा एयरपोर्ट के समीप भी मेट्रो रुट के लिए अंडरग्राउंड टनल बनेगी। इससे एयरपोर्ट के यात्रियों को मेट्रो ट्रेन में सफर के लिए एयरपोर्ट परिसर से बाहर आने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
नदी के इस हिस्से में भूमिगत टनल बनेगी। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर मेें 31 किलोमीटर लंबे मेट्रो काॅरिडोर रुट में 100 फीट का रुट कान्ह नदी के नीचे से गुजरेगा। पूरे रुट में यही एक हिस्सा होगा, जहां मेट्रो ट्रेन नदी के 50 फीट नीचे से गुुजरेगी। पलासिया से एयरपोर्ट तक के रुट को मेट्रो रेल कार्पोरेशन ने तय किया हैै। नदी के नीचे मेट्रो रुट रामबाग ब्रिज से फुट अेावर ब्रिज के बीच से होकर राजवाड़ा क्षेत्र की तरफ जाएगी।

अगले साल से राजवाड़ा से एयरपोर्ट वाले हिस्से में मेेट्रो कंपनी काम शुरू कर सकती है। फिलहाल छह किलोमीटर लंबे प्राॅयरिटी काॅरिडोर पर अफसरों का फोकस है। इस साल सितंबर माह तक ट्रायल रन होना है। इसके लिए कोच भी जल्दी इंदौर लाए जाएंगे। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि पलासिया से राजवाड़ा तक के हिस्से के रुट को लेकर जनप्रतिनिधियों के बीच भी सहमति बनी है। अगले साल तक उस हिस्से में काम शुरू हो सकता है।

एयरपोर्ट पर भी अंडरग्राउंड टनल रहेगी

कान्ह नदी के अलावा एयरपोर्ट के समीप भी मेट्रो रुट के लिए अंडरग्राउंड टनल बनेगी। इससे एयरपोर्ट के यात्रियों को मेट्रो ट्रेन में सफर के लिए एयरपोर्ट परिसर से बाहर आने की जरुरत नहीं पड़ेगी। एयरपोर्ट परिसर से २०० मीटर दूर मेट्रो स्टेशन बनेगा और अंडरग्राउंड टनल से यात्री स्टेशन तक जा सकेंगे।मेट्रो का स्टेशन बिजासन मंदिर के पास जाने वाली सड़क के करीब बनेगा और वहां से ही एयरपोर्ट परिसर में जाने लिए अंडरग्राउंड टनल बनेगी। एयरपोर्ट के आगमन और निगर्म गेट के सामने वाले हिस्से में एस्केलेटर लगाए जाएंगे, जो मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली टनल तक यात्रियों को पहुंचाएंगे।

पटरियों को बिछाने का काम भी शुरू

मेट्रो रुट के लिए पटरियां बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। फिलहाल गांधी नगर में बन रहे डिपों में पटरियां बिछाई जा चुकी है। सबसे पहले मेट्रो के बोगियां यहीं लाकर रखी जाएगी। इंदौर में लाइट मेट्रो ट्रेन चलेगी। इसका निर्माण गुजरात में हो रहा है। मेट्रो में तीन सौ यात्री सफर कर सकेंंगे।

मेट्रो प्रोजेक्ट: एक नजर

- पहले चरण मेें 31 किलोमीटर तक केे रुट का होगा निर्माण

विज्ञापन

- 29 स्टेशन बनाए जाएंंगे। एक स्टेशन के निर्माण पर 58 करोड़ खर्च होंगे।

-29 में अंडरग्राउंड स्टेशन भी शामिल है। उनके निर्माण मेें लागत डेढ़ सौ करोड़ से ज्यादा की होगी।

-गांधी नगर में डिपो तैयार हो रहा है। यहां पटरियां बिछाई जाएगी।

- मेट्रो रुट पर डेेढ़ मीटर लंबाई की लाइट मेट्रो चलेगी। जिसमें 300 यात्री सवार हो सकेंगे।  

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें