राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच करने इंदौर आई शिलांग पुलिस की टीम सोमवार को वापस लौट गई। टीम ने हत्याकांड से जुड़े ज्यादातर अहम सबूत जुटा लिए हैं, जिन्हें अब कोर्ट में पेश किया जाएगा।
राजा रघुवंशी हत्याकांड में शिलांग पुलिस ने ज्यादातर अहम सबूत जुटा लिए हैं। दो दिन से प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर में रुके शिलांग पुलिस के अफसर सोमवार को वापस चले गए। अब पुलिस हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने वाले सबूत कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
शिलांग पुलिस को रतलाम में शिलोम जेम्स के ससुराल से सोनम का बैग मिल गया है। इसमें पुलिस लैपटॉप और सोनम के गहने रखे थे। हालांकि, पुलिस को सोनम के पास से वह बुर्का नहीं मिला, जिसे पहनकर वह राजा की हत्या करने के बाद शिलांग से इंदौर आई थी। सात जून को सोनम जब कार से गाजीपुर के लिए निकली थी, तब भी उसने वह बुर्का उतारा दिया था। सोनम ने ढाबे पर जाने से पहले बुर्का कहीं छिपा दिया था जो पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। हालांकि, सोनम को गिरफ्तार करने के बाद शिलांग पुलिस फिर गाजीपुर नहीं गई।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम घोषित, नामांकन 1 जुलाई को, 2 को होगा मतदान
इंदौर से मिले सबूत अहम
इंदौर से शिलांग पुलिस को जो सबूत मिले हैं, वो राजा की हत्या करने वाले आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अहम होंगे। इंदौर से पुलिस को सोनम की पिस्टल और गहने मिले हैं, जिन्हें वह फ्लैट पर छोड़ गई थी। इसके अलावा शिलांग पुलिस के पास डिजिटल सबूत भी हैं। इनकी मदद से वह हत्या के समय आरोपियों के राजा के पास होने की बात साबित करेगी। शिलांग में किराए पर लिए गए वाहनों की लोकेशन भी एक ही रूट पर मिली है।