फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat Election: दिग्विजय बोले-क्या मेधा ने रोका पानी, ये गुजरात सरकार की विफलता

Thu, 01 Dec 2022 09:41 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भारत जोड़ो यात्रा में दो बार मेधा पाटकर शामिल हो चुकी है। राहुल के साथ यात्रा में शामिल मेधा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में सवाल उठा चुके है। 
विज्ञापन
File photo - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के चुनावी अभियान में भारत जोड़ो यात्रा में मेधा पाटकर की मौजूदगी चुनावी मुद्दा बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो बार आमसभा में मेधा का जिक्र कर कांग्रेस पर विकास विरोधी होने का आरोप लगा चुके है। अब तक इस मामले में कांग्रेस ने चुप्पी साधी थी, लेकिन अब पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि -सरदार सरोवर बांध का पानी 18 साल बाद भी सौराष्ट्र नहीं पहुंचा। इसके लिए भी क्या मेधा जिम्मेदार है। यह गुजरात की भाजपा सरकार की विफलता है। सिंह ने कहा कि जब मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री था, तब गुजरात के मुख्यमंत्री रहे केशू भाई पटेल के साथ मध्य प्रदेश सरकार का समझौता हुआ था। बांध का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेवजह ले रहे है। सरकार सरोवर बांध मेरी और केशू भाई पटेल की वजह से बना। 
विज्ञापन


मेधा ने कहा कि विफलता का ठीकरा हम पर न फोड़े

नर्मदा बचाओ आंदोलन नेत्री मेधा पाटकर ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि बांध का काम सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रुका था। आज भी कई विस्तापितों को मुआवजा नहीं मिला हैं। गुजरात सरकार खुद कच्छ और आसपास के इलाकों में नहरें नहीं बना पाई। नर्मदा का पानी बड़े उद्योगपतियों की फैक्टरियों को दिया गया, फिर गांवों में क्यों नहीं पहुंचाया गया। गुजरात सरकार खुद की विफलता का ठीकरा हम पर फोड़ रही है।  

दो बार यात्रा में शामिल हो चुकी है मेधा 
 भारत जोड़ो यात्रा में दो बार मेधा पाटकर शामिल हो चुकी है। राहुल के साथ यात्रा में शामिल मेधा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा में सवाल उठाते हुए कहा था-कांग्रेस के नेता एक ऐसी महिला के साथ पदयात्रा में नजर आए। जिन्होंने तीन दशक तक सरदार सरोवार बांध का निर्माण रोक रखा था।
विज्ञापन

 

मुबंई से लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुकी है मेधा 
मेधा पाटकर सामाजिक कार्यकर्ता है। वे नर्मदा बचाओ आंदोलन का नेतृत्व करती है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में नर्मदा पर बन रहे बांध के निर्माण को रोकने की याचिका भी दायर की थी। मेधा आम आदमी पार्टी से जुड़ी थी और मुंबई से सात साल पहले लोकसभा चुनाव भी लड़ चुकी है, लेकिन चुनाव हार गई। बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी भी छोड़ दी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें