फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MBA Chai Wala: फ्रेंचाइजी में फ्रॉड के लग रहे आरोप पर एमबीए चायवाले की सफाई, कहा- यह एक साजिश है

सार

एमबीए चायवाला (MBA chai wala) वेंचर ने जिस तेजी से सफलता का शिखर चूमा, उसे चाहने वालों की संख्या भी बढ़ गई। तेजी से फ्रेंचाइजी खुलती गई। अब फाउंडर प्रफुल्ल बिल्लौरे पर धोखाधड़ी के आरोप लग रहे हैं। हमने उनसे ही जाना कि क्या है इसकी वजह...? 
विज्ञापन
Mba Chai Wala Prafull Billore - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज एमबीए चायवाला (MBA Chai Wala) देश में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। देशभर में 100 से अधिक आउटलेट्स के साथ तकरीबन हर बड़े-छोटे शहर में इसने जगह बनाई है और लोकप्रियता हासिल की है। एमबीए चाय वाला के संस्थापक प्रफुल्ल (Prafull Billore) इतनी सफलता हासिल करने के बाद पहली बार विवादों में घिरे हैं। उन पर और उनकी टीम पर धोखाधड़ी के आरोप लग रहे हैं। शिकायतें दर्ज हो रही हैं। कहा जा रहा है कि झूठे वादे कर कंपनी की फ्रेंचाइजी के लिए बहुत अधिक पैसा जमा करवाया। बाद में धंधा नहीं चला और आउटलेट बंद हो गए। इस पर पैसा भी रख लिया। अब इस मामले में सवालों से घिरे एमबीए चायवाला प्रफुल्ल बिल्लौरे ने अपनी सफाई दी है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने अपना पक्ष रखा है। पेश है उनसे बातचीत के मुख्य अंशः- 

विज्ञापन


देशभर में अलग-अलग जगहों से आपकी कंपनी के खिलाफ शिकायतें आई हैं, क्या मामला है?
प्रफुल्लः
भारत में हमारी 125 फ्रेंचाइजी हैं। सिर्फ तीन से चार फ्रेंचाइजी को कुछ परेशानियां हैं। उनसे बात कर हम मामला जल्द से जल्द सुलझा लेंगे। बाकी सभी फ्रेंचाइजी का बिजनेस बढ़िया चल रहा है। कहीं कोई समस्या नहीं आ रही है। 

आरोप लग रहे हैं कि आपने बड़े फायदे के सपने दिखाए और लोगों को घाटा हो गया?
प्रफुल्लः
कोई भी बिजनेस बातों पर नहीं चलता। कागजों पर चलता है। मैं यदि किसी को कह दूं कि मेरे साथ बिजनेस करें और करोड़ों रुपए कमाएंगे तो क्या कोई यकीन करेगा? बिजनेस डील बातों पर नहीं नियम-कायदों पर होती है। 
विज्ञापन


फ्रेंचाइजी वालों का कहना है कि आप उनके पैसे भी नहीं लौटा रहे हैं?
प्रफुल्लः
हम किसी का भी पैसा नहीं रखेंगे। जिन्हें भी इस तरह की कोई समस्या है, वह सीधे हमसे बात करें या कानूनी रूप से मामला समझें। कानून अपना काम करेगा। हम कानूनन कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं। 

शिकायतों के पीछे की असली वजह क्या है?
प्रफुल्लः
लोग फ्रेंचाइजी लेते हैं और उन्हें कई बार लगता है कि पहले ही महीने से लाखों रुपये का धंधा हो जाएगा। किसी भी बिजनेस ऐसे नहीं चलता। आपको सब्र रखना पड़ेगा। समय के साथ ही बिजनेस ग्रोथ करता है। कुछ मामलों में पार्टनर्स ने फ्रेंचाइजी ली और आपस में झगड़ा होने पर बिजनेस डूबा तो हमें इसका जिम्मेदार बताने लगे। समय के साथ सभी को पता चल जाएगा कि हकीकत क्या है?

सोशल मीडिया पर आपके खिलाफ शिकायतों के वीडियो वायरल हो रहे हैं?
प्रफुल्लः
सोशल मीडिया पर वीडियो सिर्फ बदनाम करने के लिए डाले जाते हैं। कुछ लोग हमारी ब्रांड वैल्यू कम करना चाहते हैं। इसी वजह से साजिश के तहत यह सब किया जा रहा है। यदि किसी को भी लेनदेन या बिजनेस से जुड़ी कोई समस्या है तो हमसे बात करें। यदि उन्हें लगता है कि उनकी समस्या का समाधान नहीं निकल रहा तो उनके पास कानून की मदद लेने का विकल्प है। वीडियो डालने से साफ पता चलता है कि सामने वाले का उद्देश्य सिर्फ हमारी ब्रांड वैल्यू पर अटैक करना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें