फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: वरिष्ठ भाजपा नेता सत्तन बोले- आंध्र और कर्नाटक में भाजपा घुस गई फाटक में

Thu, 04 May 2023 03:57 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

मप्र में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भाजपा के कई नेता पार्टी के विरोध में मुखर हो गए हैं, इससे पार्टी की परेशानियां बढ़ने लगी हैं
 
विज्ञापन
वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही प्रदेश में भाजपा की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन पार्टी के खिलाफ मुखर हो चुके हैं। एक बार फिर उन्होंने भाजपा की शैली को जमकर कोसा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा है कि आंध्र और कर्नाटक में बीजेपी घुस गई फाटक में, अब फाटक में घुसी हुई बीजेपी का क्या दृश्य होगा यह देखना है।'
विज्ञापन


सीएम से मिलने शुक्रवार को जाऊंगा भोपाल
सत्तन बुधवार रात को विधायक ट्रॉफी क्रिकेट कॉम्पिटिशन में पहुंचे थे। वहां उन्होंने यह बयान दिया। सत्तन ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने मुझे बुलाया है, मैं शुक्रवार को भोपाल जाऊंगा। उनके प्रश्न का उत्तर देने ही मैं भोपाल जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि अगर नौजवान पीढ़ी अपने समर्थ हाथों में कमान संभालती है और सम्मान से आगे ले जाती है तो वंदनीय है। यदि ऐसा नहीं कर पाती तो निंदनीय। 

सम्मानित करने के बजाय अपमानित किया
सत्तन ने कहा कि पार्टी ने लोगों को सम्मानित करने के बाद बजाय अपमानित करने का काम किया, वह गलत है। इस पीड़ा को अभिव्यक्त करने का माध्यम शब्द ही हैं और उस शब्द के माध्यम से अभिव्यक्ति होती है। मैं सत्य को सत्य ही रखना चाहता हूं। 
विज्ञापन


दीपक जोशी को अपने पिता के कारण यश मिला
भाजपा नेता दीपक जोशी को लेकर उन्होंने कहा कि दीपक जोशी बड़े भारी नेता नहीं हैं। उन्हें उनके पिता के सुयश से यह सब प्राप्त हुआ है। उन्हें अपने कर्मों से प्राप्त नहीं हुआ है। उनके पुत्र को भी उनका अनुसरण करना चाहिए। वे इसकी बजाय चाहते हैं कि उनकी पूजा हो तो कर्म करो। कर्म करोगे तो पूजा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें