फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में सरपंच का चुनाव लड़ने इंदौर में महिला मित्र के घर की 1.10 करोड़ की चोरी, आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Fri, 09 Oct 2026 04:09 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

अपने ही दोस्त के घर से करोड़ों की चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए खर्च जुटाने के इरादे से चोरी की थी।
विज्ञापन
लसूड़िया थाना
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में दोस्त के घर से करोड़ों रुपये के सोने और नकदी की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक फरियादी के साथ रह रहे उसके दोस्त ने ही अलमारी से कीमती सामान चुराया और फरार हो गया। आरोपी ने पूछताछ में राजस्थान में होने वाले पंचायत चुनावों में सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए खर्च जुटाने के इरादे से चोरी करने की बात कही है। पुलिस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार कर करीब 1.10 करोड़ रुपये का चोरी का माल बरामद किया है।
विज्ञापन


डीसीपी अमन राठौड़ के मुताबिक बीसीएम पार्क, निपानिया निवासी रेनू शर्मा ने घर की अलमारी से कीमती सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार 10 से 13 अगस्त के बीच घर से 630 ग्राम वजन का सोने का बिस्किट, 40 ग्राम की सोने की चेन, दो लाख रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चोरी हुआ था। शिकायत के आधार पर लसूड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शुरुआती पूछताछ और जानकारी जुटाने के दौरान पुलिस को फरियादी के साथ रहने वाले उसके दोस्त गोपाल उर्फ गोपी पर संदेह हुआ।

ये भी पढ़ें: भोपाल: डेयरी में गोवंश के कटे अवशेष मिलने से हंगामा, संचालक समेत 3 गिरफ्तार, गुस्साए लोगों ने संदिग्ध को पीटा
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गोपाल उर्फ गोपी मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर जिले का निवासी है। चोरी की घटना के बाद से वह फरार था और उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर लिया था। पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए उसे भोपाल से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी गया सामान बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद सोने, नकदी और अन्य सामान की कुल कीमत करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये है।
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गांव में सरपंच पद के चुनाव होने वाले थे और वह चुनाव लड़ने की योजना बना रहा था। चुनाव में होने वाले खर्च के लिए उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बहरहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें