फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: इंदौर मेें लव जिहाद, धर्म छिपाकर अपना बनाया, फिर दिया धोखा

Fri, 02 Dec 2022 10:25 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

एक युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों में मुलाकातें होने लगीं। युवक ने खुद का नाम अन्नू बताया था, लेकिन उसका असली नाम अनवर था। इस बात का पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया था।

विज्ञापन
आरोपी अन्नू - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में लव जिहाद का मामला सामने आया हैै। युवती से अपना धर्म छुपाकर सोशल मीडिया पर एक युवक ने दोस्ती की। वह युवती से शादी के बारे में बोलता रहा, लेकिन कभी असलियत नहीं बताई। पांच साल पहले युवती को पता चला कि युवक मुस्लिम है और उसका नाम अनवर है, लेकिन युवती को वह अपना नाम अन्नू ही बताता रहा।

विज्ञापन


लव जिहाद का यह मामला हीरानगर क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी। फिर दोनों में मुलाकातें होने लगीं। युवक ने खुद का नाम अन्नू बताया था, लेकिन उसका असली नाम अनवर था। इस बात का पता चलने पर युवती ने उससे नाता तोड़ लिया था, लेकिन युवक ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। युवती के विवाह की दूसरी जगह बात हो गई थी। युवती के परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी अनवर 24 दिसंबर को घर पर आया था और उसने धमकाकर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपी अनवर ने युवती के मंगेतर को भी फोटो भेेज दिए। इसके बाद युवती नेे हिन्दू संगठन के पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैै।

करोड़ों की हेराफेरी, केस दर्ज
विजय नगर पुलिस ने महिला शराब कारोबारी वैशाली शिवहरे की शिकायत पर अपने ही दफ्तर के कर्मचारी योगेंद्र सिंह राजपूत पर हेराफेरी का केस दर्ज करवाया हैै। आरोपी कारोबार से जुड़े पैसों का हिसाब रखता था। महिला की एक शराब कंपनी है। आरोप है कि कर्मचारी ने 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की हेराफेरी की है। आरोपी को कारोबारी के बैंक खातें, पासवर्ड की जानकारी रहती थी। उसी का फायदा उठाकर उसने रुपयों की हेराफेरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें