फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्रेमिका को अपने घर ले आया था प्रेमी, माता-पिता के कहने पर वापस भेजा और फांसी लगा ली

Wed, 13 Mar 2024 02:48 PM IST
अर्जुन रिछारिया अमर उजाला, इंदौर

सार

परिवार ने बताया कि देवा का महू की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह कुछ दिन पहले उसे महू से लेकर इंदौर आ गया था।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर में एक सफाईकर्मी ने सुसाइड कर लिया। वह एमआईजी का रहने वाला था। सफाईकर्मी ने उस वक्त फांसी लगाई जब घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। बुधवार सुबह यह घटना हुई। जब परिजन वापस आए तो उन्होंने उसे फंदे पर लटके देखा और तुरंत एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


एमआईजी पुलिस ने बताया कि देवा (18) पुत्र विनोद खोडे निवासी अमर टेकरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। जब उसने फांसी लगाई तब वह घर पर अकेला था। परिजन ने बताया कि देवा नगर निगम के ठेकेदार के अंडर में सफाईकर्मी का काम करता था। उसके पिता एक कॉलेज में सफाईकर्मी हैं। वहीं परिवार में एक बहन ओर छोटा भाई भी है।

परिवार ने बताया कि देवा का महू की एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह कुछ दिन पहले उसे महू से लेकर इंदौर आ गया था। इस पर परिवार के लोगों ने उसे समझाया और लड़की को वापस भेजने का कहा। इसके बाद देवा ने लड़की को उसके परिवार के लोगों के पास पहुंचा दिया। उसके जाने के बाद वह परेशान रहने लगा। पुलिस के मुताबिक मौके से अभी किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच के बाद ही साफ होगा कि आत्महत्या किस कारण से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें