फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: मेट्रो ट्रेन के लिए भगवान सहस्त्रार्जुन ने दिया रास्ता,17 घंटे में शिफ्ट हुई 12 टन वजनी

Tue, 18 Apr 2023 09:01 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

खजराना जंक्शन शहर के व्यस्त चौराहों में से एक है,इसलिए शिफ्टिंग की तैयारी सोमवार रात से ही शुरू कर दी गई थी। निगम के अफसर एक बड़ी क्रेन, जेसीबी और एक ट्राला लेकर खजराना चौराहे पर पहुंचे।
विज्ञापन
खजराना चौराहे से शिफ्ट हुई प्रतिमा। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खजराना चौराहे पर १५ वर्षों से खड़ी भगवान सहस्त्रार्जुन की प्रतिमा ने मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट की राह आसान की है। इस प्रतिमा को १७ घंटे की मशक्कत के शिफ्ट किया गया। यह प्रतिमा अब खजराना चौराहा से पांच किलोमीटर दूर एमआर-१० ब्रिज के समीप लगेगी। प्रतिमा शिफ्ट करने से पहले हैहय क्षत्रिय कलचुरी समाज के पदाधिकारियों ने प्रतिमा का विधिवत पूजन किया। इसके बाद नगर निगम के अमले ने शिफ्टिंग का काम शुरु किया।

विज्ञापन


खजराना जंक्शन शहर के व्यस्त चौराहों में से एक है,इसलिए शिफ्टिंग की तैयारी सोमवार रात से ही शुरू कर दी गई थी। निगम के अफसर एक बड़ी क्रेन, जेसीबी और एक ट्राला लेकर खजराना चौराहे पर पहुंचे। पहले प्रतिमा को सावधानीपूर्वक मोटे पट्टों से कवर किया गया। फिर धीरे-धीरे क्रेन से प्रतिमा को उठाकर ट्राले पर रखा गया। ट्राला भी १५ से २० किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से प्रतिमा को एमआर-१० ब्रिज के पास लेकर गया। मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए इससे पहले विजय नगर चौराहा से श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा भी शिफ्ट की गई है।  

चौराहे पर ब्रिज भी बन रहा

खजराना चौराहे पर इंदौर विकास प्राधिकरण ब्रिज भी बना रहा है, मेट्रो रुट सड़क के मध्य हिस्से में है,जबकि ब्रिज की भुजाएं ग्रीन बेल्ट वाले हिस्से में होगी। यह प्रतिमा चौराहे के मध्य में लगी थी। इस कारण यहां मेट्रो प्रोजेक्ट का काम रुका हुआ था।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें