फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: पैनल तैयार होने से पहले कांग्रेस ने किया टिकट को लेकर मंथन, बड़े नेता लड़ने को नही तैयार

Sun, 17 Mar 2024 07:38 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कांग्रेस की बैठक के बाद रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि इंदौर में टिकट को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा हुई । अब दो-तीन दिन में दावेदारों के नामों की पैनल तैयार होगी।
विज्ञापन
टिकट को लेकर कांग्रेस की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के लोकसभा उम्मीदवार को लेकर कांग्रेस ने मंथन शुरू कर दिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर और इंदौर के प्रभारी रवि जोशी ने गांधी भवन में बैठक ली। जिसमे सभी बड़े नेतागणों से उनकी मर्जी पूछी गई, लेकिन ज्यादातर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया। इनमें शोभा अेाझा, सत्यनारायण पटेल, अरविंद बागड़ी शामिल है।

विज्ञापन


बैठक में इंदौर के टिकट को लेकर मोती सिंह पटेल, चिंटू चौकसे, दीप यादव, अक्षय बम के नाम पर भी चर्चा हुई। कुछ पदाधिकारियों ने कहा कि जीतू पटवारी को इंदौर से चुनाव लड़ना चाहिए। वे प्रदेशाध्यक्ष है। वे उम्मीदवार होंगे तो कार्यकर्ता भी दमदारी से लड़ेगा। अक्षय बम ने कहा कि यदि कोई चुनाव लड़ने को तैयार न हो तो मैं चुनाव लड़ सकता हुं।

अब तैयार होगी पैनल

कांग्रेस की बैठक के बाद रविवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि इंदौर में टिकट को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा हुई । अब दो-तीन दिन में इंदौर सहित अन्य लोकसभा क्षेत्रों में दावेदारों के नामों की पैनल तैयार होगी और दिल्ली से इस सप्ताह टिकट तय हो जाएंगे।

भाजपा ने भी की तैयारी शुरू

भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी। भाजपा जिले की बैठक रविवार को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है न नीति बची है। हमें इस बार 370 से ज्यादा लोकसभा सीटें देशभर में लाएंगे। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आने वालों को लेकर विजयवर्गीय ने कहा कि कार्यकर्तागणों को इससे परेशान होने की जरुरत नहीं है। कलदार सिक्का हमेशा कलदार ही होता है। जिसका जितना योगदान होगा, पार्टी उसे उतना आगे बढ़ाएगी।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें