फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: निवेश के लिए 10 फरवरी को खुलेगा इंदौर नगर निगम का ग्रीन बॉन्ड, जानिए इसके बारे में सबकुछ

Wed, 08 Feb 2023 06:42 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

कूपन दर प्रति वर्ष 8.25 प्रतिशत अर्धवार्षिक देय/प्रभावी प्रतिफल प्रति वर्ष 8.42 प्रतिशत तक रहेगी
 
विज्ञापन
महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर नगर निगम के ग्रीन बॉन्ड का पब्लिक इश्यू निवेश के लिए 10 फरवरी को खुलेगा। बॉन्ड पर निवेशकों को 8.42 फीसदी ब्याज दिया जाएगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल और स्मार्ट सिटी के सीईओ दिव्यांक सिंह ने बुधवार को इश्यू के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विज्ञापन

निगम के अधिकारियों ने बताया कि मूल्यांकित, सूचीबद्ध, कर योग्य, सुरक्षित, भुनाने योग्य और गैर- परिवर्तनीय ग्रीन म्युनिसिपल बांड का अंकित मूल्य 1000 रुपये है। इसमें 4 अलग-अलग हस्तांतरणीय और भुनाने योग्य प्रमुख भाग (एसटीआरपीपी) अर्थात् 250 रुपये अंकित मूल्य का एक बांड एसटीआरपीपी ए का होगा। दूसरा 250 रुपये अंकित मूल्य का एसटीआरपीपी बी होगा, तीसरा एसटीआरपीपी सी और चौथा एसटीआरपीपी डी भी 250 रुपये मूल्य का होगा।

14 फरवरी को बंद होगा इश्यू, एनएसई में सूचीबद्ध होगा
सार्वजनिक निर्गम के लिए मध्य प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1956 के तहत वर्ष 1956 में स्थापित इंदौर नगर निगम (आईएमसी या निगम) ने दस्तावेज दायर किया है। यह निर्गम 10 फरवरी, 2023 को खुलेगा और 14 फरवरी, 2023 को बंद होगा। ग्रीन बॉन्ड पर प्रतिवर्ष 8.25 प्रतिशत की कूपन दर की पेशकश की गई है। यह अर्धवार्षिक देय है और प्रभावी प्रतिफल प्रतिवर्ष 8.42 फीसदी है। इसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। एनएसई निर्गम के लिए नामित स्टॉक एक्सचेंज होगा।
विज्ञापन


केयर ने दी एए रेटिंग
इन ग्रीन बॉन्डों को केयर रेटिंग्स लिमिटेड द्वारा केयर एए स्टेबल और इंडिया रेटिंग्स एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड ने आईएनडी एए+ /स्टेबल रेटिंग दी है।

तीन से लेकर नौ साल की होगी अवधि
इन ग्रीन बॉन्डों की अवधि 3 वर्ष (एसटीआरपीपी ए) 5 वर्ष (एसटीआरपीपी बी), 7 वर्ष (एसटीआरपीपीसी) और 9 वर्ष (एसटीआरपीपी डी) है। श्रेणी 1 (क्यूआईबी) श्रेणी 2 (कॉर्पोरेट), श्रेणी 3 (एचएनआई) और श्रेणी 4 (रिटेल इंडिविजुअल) के एनसीडी धारकों के लिए प्रभावी आय (प्रति वर्ष 8.41 फीसदी, 3 वर्ष, 5 वर्ष और 7 वर्ष की अवधि के लिए है और यह एसटीआरपीपी डी के 9 वर्ष की अवधि के लिए 8.42 फीसदी है। ब्याज भुगतान विभिन्न माध्यमों से होगा, जैसे डायरेक्ट क्रेडिट, एनएसीएच, आरटीजीएस, एनईएफटी और रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट। इश्यू से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग मध्य प्रदेश के खरगोन के गांव सामराज और आशुखेड़ी में 60 मेगावॉट के कैप्टिव सोलर पावर प्लांट (परियोजना) की स्थापना के लिए किया जाना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें