फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore: यूपी के मौलाना के खिलाफ इंदौर में क्यों आक्रोशित हुए कांवड़ यात्री? थाने का घेराव कर दे डाली चेतावनी

Sat, 01 Aug 2026 08:49 PM IST
इंदौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

भगवान शिव पर मौलाना जर्जीस अंसारी की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के वायरल वीडियो के बाद इंदौर में कांवड़ियों और हिंदू संगठनों ने चंदन नगर थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने एफआईआर की मांग की है। 

विज्ञापन
घेराव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मौलाना जर्जीस अंसारी के कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर इंदौर में कांवड़ियों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चंदन नगर थाने का घेराव कर मौलाना के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग करते हुए एसीपी को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मौलाना जर्जीस अंसारी पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भगवान श्रीकृष्ण और भगवान शिव को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं। हाल ही में भगवान शिव से जुड़ा उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध तेज हो गया।

विज्ञापन


पढे़ं: एक लाख देकर लाया दुल्हन, कुछ दिन बाद खुला ऐसा राज कि उड़ गए होश; चौंकाने वाला मामला

बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने महामंडलेश्वर नितिन दास महाराज को पूरे मामले से अवगत कराया। इसके बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं और कांवड़ियों ने चंदन नगर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। मनोज परमार ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस मौलाना के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में इंदौर के सभी थानों का घेराव कर आंदोलन किया जाएगा।

वहीं महामंडलेश्वर नितिन दास महाराज ने कहा कि यदि मौलाना अपने कथित बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, तो संत समाज प्रदेशभर में आंदोलन करेगा और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें