फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का शिवराज पर हमला, उमेश शर्मा की मौत के बाद भी तालियां बजवाने में व्यस्त रहे मुख्यमंत्री

Tue, 13 Sep 2022 01:04 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंदौर में उमेश शर्मा की मौत के बाद भी मुख्यमंत्री तालियां बजवाने में व्यस्त रहे। 
विज्ञापन
कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा के असामयिक निधन पर सियासत भी गरमा गई है। रविवार को उमेश शर्मा का ह्दयाघात से निधन हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इंदौर में ही थे। लेकिन, उन्होंने कार्यक्रम के मंच से न तो उमेश शर्मा का जिक्र किया और न ही कार्यक्रम को रद्द किया। इस बात को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा की मौत के बाद भी मुख्यमंत्री तालियां बजवाने में ही व्यस्त थे। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने इंदौर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा के प्रवक्ता उमेश शर्मा के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि उमेश शर्मा भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। मैं उनके आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उमेश शर्मा असाधारण कार्यकर्ता थे, लेकिन दुख इस बात का है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस दौरान इंदौर में ही थे। वह कार्यक्रम में लगे रहे। तालियां बजवाते रहे। उन्हें अहसास नहीं हुआ कि कार्यक्रम स्थगित कर देना चाहिए। इससे साबित होता है कि भारतीय जनता पार्टी की अंत में सोच क्या है। हम सभी अलग-अलग विचारधाराओं के हो सकते हैं, लेकिन आखिर में हम सब इसी समाज का हिस्सा है। 

भ्रष्टाचार में डूबा है पूरा प्रदेश 
कमलनाथ ने कहा कि आज पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। कर्जा भी किसानों या बेरोजगारों के लिए नहीं लिया जा रहा, बल्कि ठेके देने के लिए लिया जा रहा है। इसके जरिये अपना कमीशन कमाने की कोशिश की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी निक्कर को अपने आप से क्यों जोड़ लेती है, यह समझ में नहीं आता। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता से बीजेपी परेशान है इसलिए टी-शर्ट और जूते की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें